आजमगढ़

नरेंद्र मोदी को दुबारा पीएम बनाने के सामने आया यह संगठन, बनाई टीम, दिया यह खास निर्देश

विपक्षियों को बढ़ी चुनौती, कार्यकर्ताओं को दी गई है यह खास जिम्मेवारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Feb 2019, 3:59 PM IST
rajasthan news
नरेंद्र मोदी

आजमगढ़. मिशन मोदी अगेन पीएम के पदाधिकारियों की एक बैठक गुरूवार को तमसा फाउंडेशन पब्लिक स्कूल नरौली में हुई। इसमे आगामी लोकसभा चुनाव में पुनः नरेन्द्र मोदी को पीएम बनाने के लिए मंत्रणा करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किये गए। सभी को चुनाव तैयारियों में जुटने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया गया।


जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए इस मिशन का गठन किया गया है ताकि सबका साथ सबका विकास के गति को धार दिया जा सकें। ब्लॉकों को मजबूत कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौपी जायेगी। जिसके लिए ब्लॉक अध्यक्ष की तैनाती की जा रही है।


इस दौरान अतरौलिया ब्लॉक से अंकित सिंह, पवई से महेन्द्र श्रीवास्तव, अहरौला से ओमप्रकाश सिंह, महराजगंज से संदीप सिंह, पल्हना से राहुल सिंह, तरंवा से सोनू सिंह, मेहंनगर से सिंहासन सिंह, मार्टिनगंज से अनंत राय, रानी की सराय से अभिषेक तिवारी, मुहम्मदपुर से विवेक सिंह, सठियांव में शमसेर बहादुर सिंह, जहानागंज से अजीत उर्फ विक्क्ी, लालगंज से शुभम राय, ठेकमा से ओकार नाथ मिश्रा, बिलरियागंज से रणविजय सिंह, मिर्जापुर से विवेक सिंह, तहबरपुर से रविन्द्र यादव, पल्हनी से अविनाश सैनी, हरैया से विनोद सिंह, अजमतगढ़ से पंकज सिंह, को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।


मुख्य अतिथि अमरजीत मिश्र ने कहा कि अभी से ही आमजन के बीच मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताये और आगामी चुनाव में कमल खिलाने के लिए कमर कस लें। इस अवसर पर हरेन्द्र कुमार, अजय यादव, मनोज सिंह, अनंत राय, मिथिलेश पांडेय, सरोज सिंह, आदिल मौजूद रहे।

BY- RANVIJAY SINGH

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट