आजमगढ़

यूपी के आजमगढ़ में सड़क हादसा, मां-बेटे की दर्दनाक मौत

शहर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर बाईपास मार्ग पर हुआ हादसा...
2 min read
• •
Updated: 9 Jan 2018, 6:27 PM IST
accident,death,road accident,azamgarh crime,azamgarh accident,
शहर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर बाईपास मार्ग पर हुआ हादसा...

आजमगढ़. शहर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर बाईपास मार्ग पर मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


दीदारगंज थाना क्षेत्र के जाफरपुर दाऊदपुर ग्राम निवासी 30 वर्षीय बृजेश पुत्र रामचेत मंगलवार को दिन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने के लिए अपनी मां को बाइक पर बैठाकर घर से रवाना हुआ। दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक सवार मां-बेटे करतालपुर बाईपास मार्ग से गुजर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक चालक बृजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जबकि उसकी मां लालमती देवी (50) गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पाकर मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढें-

अगवा की गई दो लड़कियां, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
जीयनपुर कोतवाली तथा मुबारकपुर थाना क्षेत्र से बहला-फुसलाकर अगवा की गई दो किशोरवय लड़कियों के मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव से गत 3 जनवरी की शाम अगवा की गई 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने गांव के ही रजनीश पुत्र राजहंस सहित दो लोगों के खिलाफ पुत्री के अपहरण के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी क्रम में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के खुझिया चट्टी से गत वर्ष 22 दिसम्बर को बहला फुसलाकर भगाई गई किशोरी के पिता ने मऊ जिले के रानीपुर थाना अंतर्गत कयाद की मठिया ग्राम निवासी राजाराम पुत्र फेंकू सहित तीन लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Published on:
Also Read
View All