आजमगढ़

सांसद अखिलेश यादव ने एक और श्रमिक की मौत पर दी एक लाख की सहायता, अब तक चार श्रमिकों की कर चुके मदद

पूर्व सीएम व आजमगढ़ सांसद अखिलेश यादव ने जनता से किया अपना वादा पूरा किया है।
less than 1 minute read
• •
Jun 26, 2020
सांसद अखिलेश यादव ने एक और श्रमिक की मौत पर दी एक लाख की सहायता, अब तक चार श्रमिकों की कर चुके मदद
सांसद अखिलेश यादव ने एक और श्रमिक की मौत पर दी एक लाख की सहायता, अब तक चार श्रमिकों की कर चुके मदद

आजमगढ़. पूर्व सीएम व आजमगढ़ सांसद अखिलेश यादव ने जनता से किया अपना वादा पूरा किया है। अखिलेश यादव ने एक और प्रवासी श्रमिक की मौत पर परिजनों को एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी। सपा नेताओं ने श्रमिक के घर जाकर सांत्वना दी और खाते में धनराशि पहुंचने की जानकारी दी।

बता दें कि अखिलेश यादव ने कोरोना संक्रमण के दौरान श्रमिकों की मौत पर सपा की तरफ से एक लाख रूपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। पूर्व में अखिलेश यादव ने मुबारकपुर, तमौली सहित तीन गांव के श्रमिकों के निधन पर आर्थिक सहायता दी थी। अब उन्होंने सगड़ी तहसील क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव निवासी धर्मेंद्र यादव के निधन पर उनके परिजनों को एक लाख की सहायता दी है।

धर्मेन्द्र यादव रोजी-रोटी के लिए चेन्नई रहते थे। लाकडाउन में घर आते समय वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज में उनका निधन हो गया था। जानकारी मिलने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके पिता बेचू यादव के खाते में एक लाख रूपया भेजा है। पूर्व सीएम द्वारा परिवार को भेजा गया सांत्वना पत्र लेकर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, राकेश यादव ’गुड्डू’ एमएलसी, पूर्व प्रत्याशी जयराम सिंह पटेल, शिवसागर यादव, अवधराज राजभर, अमरनाथ यादव, जयहिन्द यादव, श्यामबिहारी यादव मृतक के घर पहुंचे नेताओं ने परिजनों से मिलकर आर्थिक सहायता की जानकारी दी व निधन पर दुख व्यक्त किया।

Published on:
26 Jun 2020 08:39 pm
Also Read
View All
सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली

Azamgarh Triple Murder Case: आजमगढ़ में तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सपा ने योगी सरकार पर उठाए सवाल

10 थानों की फोर्स, 300 पुलिसकर्मी, ATS के 24 व SOG के 20 जवान, जानें कैसे एनकाउंटर में मारा गया आजमगढ़ का गुनेहगार अरविंद सिंह

Azamgarh News: 8 साल पहले भाई की मौत, घर में शांति के लिए महामृत्युंजय का जाप फिर 4 मर्डर और एनकाउंटर, जानें इनसाइड स्टोरी