आजमगढ़

अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर का देंगे जवाब, रिक्शा चला कर नामांकन करने जायेंगे निरहुआ

बीजेपी की लालगंज प्रत्याशी नीलम सोनकर रहेंगी रिक्शे पर सवाल, दिलचस्प हो रही आजमगढ़ की चुनावी लड़ाई
2 min read
• •
Apr 19, 2019
Akhilesh Yadav and Nirahua
Akhilesh Yadav and Nirahua

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़. अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर का दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने बड़ा जवाब देने की तैयारी की है। 20 अप्रैल को खुद रिक्शा चला कर निरहुआ नामांकन करने के लिए पहुंचेंगे। रिक्शे पर बीजेपी की लालगंज प्रत्याशी नीलम सोनकर भी सवार रहेंगी। निरहुआ ने कहा कि वह जमीन के आदमी है और जमीन पर ही रहना चाहते हैं।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर को प्रत्याशी सूची जारी करने के बाद लगा झटका, संयुक्त मोर्चा ने सुभासपा के खिलाफ उतारे उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव 2019 में आजमगढ़ की लड़ाई बेहद दिलचस्प हो चुकी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 19 अप्रैल को रोड शो करने के बाद नामांकन किया था। अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से आजमगढ़ पहुंचे थे और फिर रोड शो किया था। बीजेपी ने मुलायम सिंह यादव की सीट पर सपा को पटखनी देने के लिए बाहुबली रमाकांत यादव का टिकट काट कर निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी उम्मीदवार बनने के बाद निरहुआ ने आजमगढ़ में रोड शो कर अपनी ताकत दिखायी थी। अब निरहुआ ने अपने नामांकन को खास बनाने की तैयारी की है। निरहुआ ने 20 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करने का ऐलान किया है। सुबह 11 बजे डीएवी कॉलेज परिसर से निरहुआ खुद रिक्शा चला कर कलेक्ट्रेट तक पहुंचेंगे। रिक्शे पर बीजेपी की लालगंज प्रत्याशी नीलम सोनकर सवार होंगी। बीजेपी के दोनों प्रत्याशी एक साथ ही नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के बाद डीएवी मैदान में जनसभा होगी। इस सभा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पाडेय व वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव का भी संबोधन होगा।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के नामांकन करने से पहले सारे समीकरण साधने आयेंगे अमित शाह

आजमगढ़ में होगी जबरदस्त चुनावी लड़ाई
आजमगढ़ में जबरदस्त चुनावी लड़ाई देखने को मिल रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की कांग्रेस का साथ मिला हुआ है, जबकि दूसरी तरफ निरहुआ ने बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर अखिलेश यादव को चुनौती दी है। 23 मई को पता चलेगा कि बाजी कौन जीतता है लेकिन इतना अवश्य है कि इस बार भी आजमगढ़ में जबरदस्त चुनावी लड़ाई देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़े:-पहली बार यहां पर लहराया था फगवा, अब बीजेपी के लिए गले की हड्डी बनी यह सीट

Updated on:
19 Apr 2019 07:39 pm
Published on:
19 Apr 2019 07:39 pm
Also Read
View All
सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली

Azamgarh Triple Murder Case: आजमगढ़ में तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सपा ने योगी सरकार पर उठाए सवाल

10 थानों की फोर्स, 300 पुलिसकर्मी, ATS के 24 व SOG के 20 जवान, जानें कैसे एनकाउंटर में मारा गया आजमगढ़ का गुनेहगार अरविंद सिंह

Azamgarh News: 8 साल पहले भाई की मौत, घर में शांति के लिए महामृत्युंजय का जाप फिर 4 मर्डर और एनकाउंटर, जानें इनसाइड स्टोरी