आजमगढ़

बड़ा फैसला, अब ट्रेन में भी कुल्हड़ में मिलेगी चाय, इन स्टेशनों पर लागू

स्टेशन के स्टाल या ट्रेन की बोगी में यात्रियों को कुल्हड़ में ही चाय दी जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2019, 9:24 AM IST
Tea in Kulhad
कुल्हड़ में चाय

आजमगढ़. आदर्श रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने शुक्रवार को पल्हनी पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी विजय कुमार पंजियार ने वाशिंग पिट पर यात्रियों की भीड़ देख नाराज दिखे। वहीं उन्होंने दावा किया कि आने वादे दिनों में अब यहां लोग कुल्हड़ की चाय का आनंद ले सकेंगे। डीआरएम ने स्टेशन पर लगे स्टाल पर खाद्य सामग्री के साथ ही साफसफाई की भी जायजा किया।


मंडल रेल प्रबंधक मऊ व मोहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद सड़क मार्ग से अपराह्न करीब एक बजे आदर्श रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पहुंचे थे। सबसे पहले उन्होंने यात्री आरक्षण केंद्र के साथ ही दिव्यांगों के लिए बनी खिड़की का निरीक्षण किया। इसके बाद स्टेशन पर लगे स्टाल, खान-पान की व्यवस्था व स्वच्छता के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने महिला व पुरुष प्रतीक्षालय, वाटर बूथ, स्टेशन मास्टर पैनल कक्ष, अप्रोच मार्ग, माल गोदाम, प्लेटफार्म को भी देखा। स्वच्छता एवं अन्य यात्री सुख सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीआरएम वाशिगपिट का भी निरीक्षण किए।

इस दौरान कैफियात एक्सप्रेस वहां खड़ी थी। यात्रियों के बैठने की भीड़ लगी थी। उन्होंने आरपीएफ थाना प्रभारी राशिद बेग मिर्जा से इस बारे में पूछा तो वे उचित जवाब नहीं दे सके। डीआरएम ने निर्देश दिया कि हर हाल में यात्री वाशिगपिट तक न जाने पाएं। मंडल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि आदर्श रेलवे स्टेशन पर अब यात्री कुल्हड़ में चाय की चुस्की लेंगे। स्टेशन के स्टाल या ट्रेन की बोगी में यात्रियों को कुल्हड़ में ही चाय दी जाएगी। इस पहल से प्लास्टिक ग्लास व पॉलीथिनमुक्त स्टेशन बनाने की कोशिश है। इसके लिए यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है।

By Ran Vijay singh

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट