आजमगढ़

बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, भूमि विवाद के कारण बेटे और बहू पर शक

भूमि विवाद में बलिया के सिकंदरपुर में एक बुजुर्ग की सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी गयी। चुंकि विवाद मृतक के पुत्र और बहू से था इसलिए उन्हीं पर हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गयी है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2022, 1:44 PM IST
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भाटी के अहिरपुरवा गांव में सोमवार की सुबह बुजुर्ग का शव चारपाई पर मिलने से सनसनी फैल गयी। उसे गला रेतकर मारा गया था। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की वजह भूमि विवाद माना जा रहा है। वहीं हत्या का शक बुजुुर्ग के बड़े बेटे और बहू पर है। पुलिस तीन लोेगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा निवासी 60 वर्षीय लल्लन यादव रविवार की रात भोजन के बाद अपने भाई रामप्रवेश यादव के दरवाजे पर रोज की भातिं सोने चले गए। रात में किसी समय इनकी गला काट कर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह जब रामप्रवेश का परिवार सो कर उठा तो चारपाई पर लल्लन का सिर काट शव देखकर सन्न रह गया। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। हत्या किसने की और क्यों कि यह चर्चा का विषय बन गया। लोग हत्या की वजह भूमि विवाद मान रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर फारेंसिक टीम व एसओजी के साथ मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह भी मौके पर डटे रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों में गुस्सा को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गयी है। पुलिस अजय सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नही दी गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक लल्लन यादव के पिता बासुदेव यादव ने लल्लन यादव के छोटे पुत्र संजय यादव की पत्नी के नाम 15 बिस्वा भूमि बैनामा कर दिया था जिसको लेकर लल्लन यादव के बड़े पुत्र अजय यादव और उसकी पत्नी नाराज थी। आए दिन उस जमीन को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा हो रहा था। इसी बीच रविवार की रात लल्लन की हत्या कर दी गयी जिसका आरोप उनके बड़े पुत्र व पुत्रवधू पर लग रहा है।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट