आजमगढ़

एथेनॉल मिश्रण के प्रयोग ने डीजल-पेट्रोल संकट से उबारा, PM करते रहेंगे व्यवस्थाएं : ओपी राजभर

OP Rajbhar statement : ओपी राजभर ने पश्चिम बंगाल में NDA की जीत की भविष्यवाणी कर दी। इसके अलावा उन्होंने ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार भी किया।
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2026, 2:45 PM IST
Feature image
बंगाल चुनाव पर ओपी राजभर ने दिया बड़ा बयान, PC- IANS

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पश्चिम बंगाल में NDA की जीत की भविष्यवाणी कर दी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब विदेश जाते हैं तो वह कहते हैं हम बुद्ध की धरती से आए हैं और शांति का संदेश लेकर आए हैं। यह बातें उन्होंने न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में कही।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एथेनॉल मिश्रण के प्रयोग ने डीजल-पेट्रोल संकट ने उभरने में मदद की। ओपी राजभर ने कहा, 'देश की 140 करोड़ जनता को समृद्धि और विकास की ओर ले जाने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है। वे आवश्यक व्यवस्थाएं करते रहेंगे और देश को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।'

भारत में नहीं होगी किसी भी चीज की किल्लत

उन्होंने कहा, 'जब भी प्रधानमंत्री विश्व के किसी भी देश का दौरा करते हैं, तो वे कहते हैं कि हम बुद्ध की भूमि से आए हैं और शांति का संदेश लेकर आए हैं। जब लड़ाई होती है, तो दोनों देशों का नुकसान होता है। इसके साथ-साथ पड़ोसी देश भी प्रभावित होते हैं। प्रधानमंत्री का प्रयास होता है कि भारत में जो उत्पाद हैं, वह दूसरे देशों को उपलब्ध कराएं और वहां से अपने देश के लिए सामान लें। भारत में किसी चीज की किल्लत न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री लगातार काम करते रहते हैं।'

4 मई को बंगाल में बनेगी NDA की सरकार

बंगाल को जो छेड़ेगा, वह बर्बाद हो जाएगा वाले ममता बनर्जी के बयान पर राजभर ने कहा, 'चुनाव के दौरान वोट पाने के लिए ऐसे जुमले छोड़े जाते हैं। ममता दीदी का यह चुनावी जुमला है। ममता बनर्जी घबराई हुई हैं, क्योंकि उनकी सत्ता हाथ से जा रही है। 4 मई को जब विधानसभा चुनाव का परिणाम आएगा तो पश्चिम बंगाल में एनडीए की सरकार बनेगी।'

हाल ही में सपा की बागी विधायक पूजा पाल ने कहा था, 'सपा के संरक्षण में अतीक अहमद जैसे लोग मजबूत हुए और उन्होंने समाज को नुकसान पहुंचाया। पूजा पाल के इस बयान पर मंत्री राजभर ने कहा, 'समाजवादी पार्टी ने गुंडों को संरक्षण दिया लेकिन आम जनता को नहीं। इसलिए हम पूजा पाल के बयान से सहमत हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर के मारे जाने पर भारत में कुछ लोग मातम मना रहे हैं। ऐसे में फिल्म धुरंधर-2 में जो दिखाया जा रहा है, वह सही है।'

Updated on:
25 Mar 2026, 2:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All