आजमगढ़

शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी

शराब की अवैध फैक्ट्री का खुलासा, दस कारोबारी गिरफ्तार, आरोपियों में पिता-पुत्र भी शामिल
2 min read
• •
Updated: 28 May 2018, 7:59 AM IST
Disclosure of illegal  liquor factory
अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा

आजमगढ़. जिले में मादक पदार्थ कारोबारियों के खिलाफ चलाया जा रहा पुलिस का अभियान शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान रौनापार थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब की अवैध फैक्ट्री का खुलासा करते हुए कारोबारी पिता-पुत्र को धर दबोचा। वहीं जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भारी मात्रा में शराब बरामदगी के साथ आठ लोग गिरफ्तार किए गए।
रौनापार थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ईस्माइलपुर ढाला के समीप छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने शराब की अवैध फैक्ट्री का संचालन कर रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार करते हुए मौके से 20 लीटर मिलावटी शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त रसायन बरामद किया। पकड़े गए लोगों में रामअयोध्या पटेल पुत्र तूफानी व उसका पुत्र अमित उर्फ करिया पटेल क्षेत्र के दुबाने गांव के निवासी बताए गए हैं। इसी थाना क्षेत्र के अराजी अजगरा मगरबी ग्राम निवासी शोभनाथ हरिजन 20 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया।

जहानागंज थाने की पुलिस ने क्षेत्र के गंभीरबन ग्राम निवासी रामबचन राम को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा। वहीं मुबारकपुर थाने की पुलिस ने क्षेत्र के अमरौला देह ग्राम निवासी सीताराम सोनकर को मैगापुर गांव के समीप दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पवई थाने की पुलिस ने क्षेत्र के हमीरपुर ग्राम निवासी रामसहाय यादव को दस लीटर शराब तथा हमजापुर निवासी जितेंद्र यादव को 15 शीशी शराब के साथ पकड़ा। तहबरपुर पुलिस ने मेढ़ी ग्राम निवासी मनोज निषाद को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ तो महराजगंज पुलिस ने स्थानीय औघड़गंज निवासी हीरा राजभर को दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने खालिसपुर ग्राम निवासी दिलीप को 20 लीटर कच्ची शराब तथा गंभीरपुर थाने की पुलिस ने गौरी गांव स्थित नट बस्ती निवासी तौफीक उर्फ बहिरा नट को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट