
आजमगढ़। संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले एक दर्जन लोगों के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
रानी की सराय थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने जिला प्रशासन की संस्तुति पर गोमांस कारोबार में लिप्त स्थानीय कोईलारी बुजुर्ग ग्राम निवासी शहिदुज्ज्मा उर्फ सुल्लूर व जैनुलआब्दीन व भुल्लर उर्फ बदरुज्ज्मा पुत्रगण स्व. एनामुल हक, गुड्डू पुत्र शब्बीर तथा फहीम पुत्र सुल्लूर उर्फ शहीदुज्जमा के खिलाफ गिरोह बंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इसी क्रम में अतरौलिया थानाप्रभारी अयोध्या तिवारी ने स्थानीय अचलीपुर ग्राम निवासी सचिन पांडेय उर्फ आकृति पुत्र रामदयाल पांडेय, झिसूपुर ग्राम निवासी राहुल यादव पुत्र राजमंगल, भोराजपुर निवासी सुजीत तिवारी पुत्र नरेंद्रदेव, अतरौलिया कस्बा निवासी अकबर अली पुत्र अख्तर अली तथा अहरौला थाना क्षेत्र के पैड़ीया ग्राम निवासी विजय सिंह विक्की पुत्र महेंद्र को गैंगस्टर एक्ट में पाबंद किया है। वहीं तहबरपुर थानाप्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने स्थानीय मंझारी ग्राम निवासी रवि यादव पुत्र लालमन तथा कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी अमरजीत उर्फ लोला पुत्र सरजू यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
बालिका संग छेड़खानी, उलाहना पर मारपीट, पांच के खिलाफ एफआईआर
आजमगढ़। रौनापार थाने की पुलिस ने 12 वर्षीय बालिका के साथ छेड़खानी करने तथा इस बात की उलाहना देने पर परिजनों के साथ मारपीट कर जानमाल की धमकी देने के मामले में आरोपित किए गए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रौनापार थाना क्षेत्र के राज्य अजगरा मगरबी बेलहिया ग्राम निवासी राजकुमार का आरोप है कि बीते 10 जुलाई की रात गांव के ही अजय पुत्र हरिलाल सहित पांच लोगों ने पीड़ित की 12 वर्षीय पुत्री के साथ जोर जबरदस्ती की। आरोपियों के चंगुल से किसी तरह निकल कर भागी पीड़ित बालिका ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई। इस बात की उलाहना देने पर आरोपी व उसके परिजनों ने पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में घटना के लगभग 5 माह बाद नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। विवेचना उपनिरीक्षक अजहर अली को सौंपी गई है।
घर में घुसकर महिला पर चाकू से प्रहार, चार नामजद आजमगढ़। महाराजगंज थाने की पुलिस ने स्थानीय गोरखपुर ग्राम निवासी महिला को घर में घुसकर उस पर चाकू से प्रहार करने तथा जान माल की धमकी देने के मामले में नामजद किए गए चार लोगों के
खिलाफ बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
महाराजगंज क्षेत्र के गोरखपुर ग्राम निवासी श्रीमती देवी पत्नी सरवन यादव का आरोप है कि बीते 7 दिसंबर को गांव के बलवंत यादव पुत्र गुरुशरण सहित चार लोग पीड़िता के घर में घुस गए और उस पर चाकू से प्रहार कर दिया। विपक्षियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।