आजमगढ़

पुलिस विभाग के स्वाभिमान और शौर्य का प्रतीक है ध्वज: पुलिस अधीक्षक

पुलिस झण्डा दिवस के मौके पर हुआ झण्डारोहण, एसपी ने बताया झण्डे का इतिहास।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2018, 8:49 AM IST
police
पुलिस झंडा

आजमगढ़. पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ रवि शंकर छवि द्वारा पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया गया जिसमें जनपद के राजपत्रित अधिकारी व रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक व पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान झंडे के इतिहास पर प्रकाश डाला गया।

एसपी ने कहा कि पुलिस ध्वज का गौरवशाली इतिहास है। 23 नवम्बर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. ज्वाहरलाल नेहरू द्वारा प्रदेश पुलिस और पीएसी को पुलिस झण्डा प्रदान किया गया था। यूपी पुलिस को ये गौरवमयी उपलब्धि पुलिस के शौर्य, पराक्रम, आत्म-बलिदान की अनगिनत गाथाओं के बाद पुलिस को ये सम्मान मिला था। यह ध्वज हम सभी में एक नई उर्जा का संचार करता है और कार्य को ईमानदारी से करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसके परिप्रेक्ष्य में उक्त दिवस को पुलिस विभाग द्वारा पुलिस झण्डा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा पुलिस लाईन में मौजूद समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को पुलिस के सामने विभिन्न प्रकार की चुनौतियो एवं आपराधिक दृष्टिकोण के दृष्टिगत अवगत कराया गया। कहा कि उप्र पुलिस एक संवेदनशील विभाग है। यह ध्वज कोई कपड़े का टुकडा नही है बल्कि पुलिस विभाग के स्वाभिमान एवम् शौर्य का प्रतीक है । यह हमारी शान और इज्जत है इससे हमारी नई छवि और पहचान बनती है। इसलिए हम लोगो को अपने व्यवहार सुधारने की जरूरत है जिससे हमें देखकर कोई भी जनता का व्यक्ति हतोत्साहित न हो तथा हम लोगो को जनता के समक्ष मित्रवत व्यवहार बनाये रखना चाहिए।

By Ran Vijay Singh

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट