आजमगढ़

वाराणसी में कमरे में मिला रेलवे सिग्नल विभाग के ESM उसकी पत्नी और ढाई साल के बच्चे का शव

काशी स्टेशन पर तैनात सिग्नल विभाग के ESM उसकी पत्नी और ढाई साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थिातियों में मौत हो गई। तीनों का शव कमरे में मिला।
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2023, 12:53 PM IST
राजीव रंजन उनकी पत्नी अनुपमा और बेटा हर्ष जिनकी कमरे में मिली लाश
राजीव रंजन उनकी पत्नी अनुपमा और बेटा हर्ष जिनकी कमरे में मिली लाश

सुबह हेल्पर संतोष आईपी रूम की चाबी लेने गया तो तीनों का शव देख सन्न रह गया। उसके शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

रेलवे क्वार्टर में सोया था परिवार
32 साल के राजीव रंजन पटेल सिग्नल विभाग में ESM पद पर तैनात थे। वह अपनी पत्नी अनुपमा और ढाई साल का बच्चा हर्ष एक ही कमरे में मच्छरदानी में सोए थे। राजीव रंजन पटेल मूल रूप से बिहार के नालंदा के रहने वाले थे। फरवरी 2021 में ट्रांसफर होकर वाराणसी आए थे। तभी से वह इस क्वाटर में रहते थे।


आईपी रूम की चाबी लेने गया था हेल्पर संतोष
रविवार सुबह हेल्पर संतोष कुमार सहानी आईपी रूम की चाबी लेने उनके घर पहंचे। उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन भीतर को कोई आवाज नहीं आई। उसने दरवाजे को धक्का दिया तो खुल गया। भीतर जाकर देखा तो तीनों एक ही बिस्तर पर पड़े थे। नजदीक से आवाज देने के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर उसे शक हुआ।

IMAGE CREDIT: patrika

हेल्पर ने दी पड़ोसी और अधिकारियों को सूचना
संतोष साहनी के मुताबिक राजीव रंजन अपने बेड पर उल्टे पड़े थे। वहीं उनकी पत्नी अनुपमा का हाथ बेटे हर्ष के मुंह पर था। उसने पड़ोसियों के साथ ही अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद काशी जोन के एडीसीपी राजेश कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पड़ोसी भी मौके पर आ गए।


अधिकारी बोले, चल रही जांच
एडीसीपी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि तीनों की मौत हो चुकी है। मौत कैसे हुई। किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चला है। फील्ड यूनिट जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ बता पाना संभव होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट