आजमगढ़

VIDEO- रुबीना को राम से था प्यार, करना चाहती थी शादी, फिर क्यों हत्या कर नहर किनारे गाड़ दिया शव

आजमगढ़ पुलिस ने राम मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। राम की हत्या उसकी अपनी साली ने पूर्व मेरी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2023, 8:02 PM IST
पुलिस हिरासत में रुबीना और उसका पूर्व प्रेमी रविंद्र कुमार
पुलिस हिरासत में रुबीना और उसका पूर्व प्रेमी रविंद्र कुमार

राम घर से गायब था। उसका शव नहर किनारे गड़ा पाया गया था। जब राम की हत्या का राज खुला तो पुलिस भी हैरान रह गई। कारण कि हत्या उसकी अपनी साली रुबीना ने की थी। पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर उसे शव दफनाया था। खास बात है कि रुबीना राम से प्यार का दावा भी कर रही है।


दो फरवरी को घर से गायब हुआ था राम
बिलरियागंज थाना क्षेत्र छिछोरी गांव निवासी राम पुत्र हरिनाथ 2 फरवरी को सुबह 6 बजे घर से निकला फिर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद हरिनाथ ने 3 फरवरी को बिलरियागंज थाने में राम की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस राम की तलाश में जुटी थी।


छह फरवरी को जमीन में गड़ा मिला शव
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मैगापुर गांव के कुछ लोग छह फरवरी को नहर किनारे बकरी चरा रहे थे। तभी उनकी नजर जमीन में दबे शव पर पड़ी थी। चरवाहों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।


राम के रूप में हुई थी शव की पहचान
शव मिलने की सूचना पर राम के पिता हरिनाथ और परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए थे। उन्होंने शव की पहचान की थी। पोस्टमार्टम में साफ हो गया कि राम की हत्या कर उसके शव को वहां दफनाया गया था।

आरोपी पकड़ने के लिए सीओ के नेतृत्व में बनी थी टीम
इस मामले में हरिनाथ ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने मामले के खुलासे के लिए सीओ सदर शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में टीम गठित की थी। टीम लगातार साक्ष्य संकलन में जुटी थी।


जांच के दौरान रुबिना का नाम आया सामने
थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडये की जांच में राम की साली रुबीना संदिग्ध मिली। इसके बाद पुलिस ने उसके कॉल डिटेल आदि की जांच की तो हत्या की गुत्थी सुलझती चली गई।

यह भी पढ़ेंः


बगहीडांड़ से गिरफ्तार हुई रुबीना और रवींद्र
थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में स्पष्ट हो गया था कि हत्या के पीछे रुबीना और उसके पूर्व प्रेमी का हाथ है। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। मंगलवार को बगहीडांड़ के पास से रुबीना पुत्री सुक्खू राम निवासी मैगापुर मुबारकपुर और उसके पूर्व प्रेमी रविंद्र कुमार पुत्र टिल्ठू राम निवासी बगहीडांड़ मुबारकपुर को गिरफ्तार किया गया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः


रुबीना ने खोला राज, क्यों की हत्या
पूछताछ में रुबीना ने बताया कि वह राम से प्रेम करती थी। दोनों में काफी दिनों से संबंध था। जब उसने शादी को कहा तो वह मुकर गया। इसके बाद उसने अपने पूर्व प्रेमी रविंद्र कुमार के साथ मिलकर योजना बनाई और राम की हत्या कर शव को दफना दिया।

यह भी पढ़ेंः


एसपी बोले- दिलाएंगे कठोर सजा
एएसपी ग्रामीण ने बताया कि राम रुबीना से शादी के लिए तैयार नहीं था, इसलिए उसने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की। पुलिस ने आलाकत्ल, घटना के समय रुबीना द्वारा पहने गए कपड़े और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उन्हें कठोर सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट