आजमगढ़

अखिलेश यादव को लोकसभा चुनाव के पहले बड़ा झटका देंगे बीजेपी के बाहुबली रमाकांत यादव

26 सितम्बर को आजमगढ़ के जिलापंचायत अध्‍यक्ष के अविश्‍वास प्रस्‍ताव में रमाकांत यादव की भूमिका होगी अहम, सपा की मीरा यादव हैं काबिज।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2017, 5:36 PM IST
Ramakant Yadav and Akhilesh Yadav
रमाकांत यादव और अखिलेश यादव

रण विजय सिंह
आजमगढ़. लोकसभा चुनाव अभी दूर है लेकिन तैयारियां शुरू हो गयी है। सभी राजनीतिक दल चुनाव तैयारी के साथ ही जोड़ तोड़ में लगी है। इस ममाले में बीजेपी सबसे आगे दिख रही है। हाल के दिनों में तीन ब्‍लाकों में समाजवादी पार्टी से क्षेत्र पंचायत अध्‍यक्ष सीट चुकी भाजपा की नजर अब जिला पंचायत अध्‍यक्ष की कुर्सी पर है जिसपर समाजवादी पार्टी के जिलाध्‍यक्ष हवलदार यादव की बहू मीरा यादव काबिज हैं। इनके खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर फैसला 26 को होगा। अविश्‍वास प्रस्‍ताव सपा सरकार के पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के भतीजे प्रमोद यादव लाये हैं। लेकिन सबकी नजर भाजपा के बाहुबली पूर्व सांसद रमाकांत यादव पर है। रकामांत यादव जिसके साथ खड़े होगें उसकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

इसके पीछे वजह भी है। 86 सदस्‍यों वाली जिला पंचायत में प्रमोद यादव का दावा है कि 46 उनके साथ हैं। इस संबध में उन्‍होंने शपथ पत्र भी दिया है। वहीं सपा दावा कर रही है कि उसकी कुर्सी को कोई खतरा नहीं है। पर जो हालात दिख रहे है उसमें सपा की कुर्सी साफ खिसकती दिख रही है। कारण कि रमाकांत यादव अंदर ही अंदर मीरा यादव के ससुर से बदला लेने के साथ ही सपा नेतृत्‍व को भी जवाब देना चाहते है। आने वाले समय में उन्‍हें सपा के खिलाफ लोकसभा चुनाव भी लड़ना है। अगर प्रमोद रमाकांत के पाले में आते है तो 2019 में रमाकांत की राह आसान हो जाएगी। अविश्‍वास प्रस्‍ताव में भाजपा के पास करने के लिए कुछ नहीं है। कारण कि पार्टी के पास मात्र आधा दर्जन सदस्‍य है।

रहा सवाल रमाकांत यादव का तो 24 सदस्‍य इनके करीबी माने जाते है। वे जिसके साथ जायेगे जीत उसी की होगी। लोक सभा चुनाव में अपनी स्थित मजबूत करने के लिए रमाकांत का प्रमोद के साथ जाना खुला विकल्‍प माना जा रहा है। इससे वे सदर विधानसभा में मजबूत होंगे तो सपा से उनका बदला भी पूरा हो जाएगा। कारण कि सपा सरकार के रहते हवलदार यादव ने ठेकेदारी में रमाकांत का खुलकर विरोध किया था। जिसकी कसक आज भी रमाकांत यादव के दिल में है।


रमाकांत अगर प्रमोद के साथ जाते हैं तो अखिलेश यादव के लिए बड़ा झटका होगा। कारण कि गुटबाजी के चलते आजमगढ़ में सपा बेजार है। यह भी माना जा रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव मुलायम सिंह यहां से नहीं लड़ेगे। ऐसे में लगातार हार और गुटबाजी पार्टी के लिए भारी पड़ सकती है।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट