आजमगढ़

महिला के साथ मारपीट व दुष्कर्म की कोशिश

पीड़िता की तहरीर पर तीन के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

less than 1 minute read
रेप

आजमगढ़. रौनापार थाने की पुलिस ने क्षेत्र में तीन दिन पूर्व एक महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने तथा विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर देने के मामले में आरोपित किए गए तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


रौनापार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला स्थानीय बेलकुंडा बाजार में परिवार सहित रहती है। बीते 28 जुलाई की दोपहर महिला अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे क्षेत्र के बैदौली ग्राम निवासी सर्वेश यादव पुत्र बलभद्र अपने दो अन्य साथियों के साथ महिला के घर में घुस गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि विपक्षियों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए सभी फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर मुकामी थाने में सोमवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।


शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
आजमगढ़. कप्तानगंज थाने की पुलिस ने सोमवार की रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान ओरा गांव के पास एक व्यक्ति को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया विश्वनाथ पुत्र फौजदार स्थानीय निवासी बताया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है।
By Ran Vijay Singh

Published on:
02 Aug 2018 08:53 am
Also Read
View All