
Politics News: आजमगढ़ जनपद में मंगलवार को पोस्टर और बैनरों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। फूलपुर क्षेत्र के जगदीशपुर पुल तथा बिलरियागंज के नए चौक पर लगाए गए कुछ पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर दिया। ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ नाम से लगाए गए इन पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के कार्यकाल पर तीखी टिप्पणी करते हुए उसे ‘ल्यारी राज’ बताया गया, जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को ‘धुरंधर सीएम’ के रूप में प्रस्तुत किया गया।A
पोस्टरों में फिल्मी शैली का प्रयोग करते हुए राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की गई थी। जैसे ही ये पोस्टर सार्वजनिक हुए, समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति बताते हुए विरोध दर्ज कराया।
स्थानीय स्तर पर मामला तब और गंभीर हो गया जब एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कुछ लोगों पर आपत्तिजनक बैनर लगाने का आरोप लगाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और विवादित पोस्टरों व बैनरों को हटाकर अपने कब्जे में ले लिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है।
इसी बीच, पोस्टर विवाद के जवाब में समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष कुनाल मौर्य की ओर से भी पोस्टर लगाए गए, जिनमें “फर्क साफ है” जैसे संदेश के जरिए पलटवार किया गया। इस घटनाक्रम के बाद जिले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और विभिन्न दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति को नियंत्रित रखने का प्रयास किया जा रहा है
Published on:
08 Apr 2026 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
