7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh: बीजेपी जिलाध्यक्ष पर कार्यालय प्रभारी को पिटने का लगा आरोप

BJP News: आजमगढ़ जिले में सोमवार रात भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय से जुड़ा एक विवाद सामने आया है, जिसने स्थानीय राजनीतिक माहौल में हलचल पैदा कर दी है। कार्यालय प्रभारी रामचंद्र यादव ने जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 8 बजे की […]

less than 1 minute read
Google source verification
bjp

बीजेपी। पत्रिका फाइल फोटो

BJP News: आजमगढ़ जिले में सोमवार रात भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय से जुड़ा एक विवाद सामने आया है, जिसने स्थानीय राजनीतिक माहौल में हलचल पैदा कर दी है। कार्यालय प्रभारी रामचंद्र यादव ने जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया है।


बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 8 बजे की है। रामचंद्र यादव के अनुसार, वह भोजन के बाद कार्यालय में मौजूद थे, तभी जिला अध्यक्ष वहां पहुंचे और कथित तौर पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए थप्पड़ मार दिए। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं और इस घटना से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पार्टी नेतृत्व को दे दी है और आगे का निर्णय उच्च स्तर पर ही लिया जाएगा।


उन्होंने यह भी कहा कि यदि उन्हें पद से हटाना होता तो सीधे तौर पर बताया जा सकता था, इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहे हैं कि रात के समय जिला अध्यक्ष के कार्यालय पहुंचने की परिस्थितियां क्या थीं और क्या कोई निर्धारित कार्यक्रम था।


वहीं, जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने इन आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि यह मामला पार्टी के भीतर विरोध करने वाले कुछ लोगों द्वारा फैलाया जा रहा है और उन्होंने किसी प्रकार की मारपीट या अभद्रता नहीं की है।
गौरतलब है कि उसी दिन आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ था। कार्यक्रम के दिन ही इस तरह के विवाद की चर्चा सामने आने से राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं।
इधर, गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि उन्हें इस तरह की किसी घटना की आधिकारिक जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कुछ हुआ है तो यह निंदनीय है, क्योंकि पार्टी अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।