
Azamgarh Fire News: सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली पुल के पास मंगलवार सुबह लगभग 9:30 बजे कूड़े के ढेर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलते हुए विकराल रूप धारण कर गई और पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की केबल को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे केबल जलने लगी और आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
घटना के दौरान उठे घने धुएं के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआती समय में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया, जिससे स्थिति बिगड़ गई। बाद में सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
फायर ब्रिगेड टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन शुरुआती दौर में पानी की कमी के कारण परेशानी हुई। इसके बाद नगर पालिका से पानी का टैंकर मंगवाया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इस घटना में हाईटेंशन केबल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारी केबल बदलने के कार्य में जुट गए हैं। एसडीओ मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, केबल क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है, जिसे ठीक करने के बाद ही बिजली बहाल की जाएगी।
Published on:
07 Apr 2026 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
