7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजमगढ़ में पैसेंजर ट्रेन डिरेल करने की कोशिश, पटरी पर रखा लोहे का एंगल, टला बड़ा हादसा

आजमगढ़ ले सठियांव रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर लोहे का एंगल रखा था और इसी दौरान पैसेंजर ट्रेन वहां से गुजरने वाली थी।

2 min read
Google source verification
train

ट्रेन। पत्रिका फाइल फोटो

आजमगढ़: जनपद में एक पैसेंजर ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि मऊ-आजमगढ़ रेलखंड पर लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा रेल हादसा टल गया है। बताया जा रहा है कि सठियांव रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर लोहे का एंगल रखा गया था और इसी दौरान एक पैसेंजर ट्रेन वहां से गुजरने वाली थी। हालांकि, ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, इसी वजह से पायलट ने समय रहते ब्रेक लगा दिया और ट्रेन रुक गई।

बलिया से शाहगंज जा रही थी ट्रेन

जानकारी के मुताबिक, पैसेंजर ट्रेन बलिया से शाहगंज जा रही थी और मऊ से खुलने के बाद वह सठियांव रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान ट्रेन रविवार की रात 8 बजे आजमगढ़ के लिए रवाना हुई। इसके बाद स्टेशन से करीब 200 मीटर आगे ट्रेन जैसे ही फाटक के पास पहुंची तो लोको पायलट ने देखा कि पटरी पर लोहे का एंगल रखा हुआ है। इस दौरान ट्रेन की रफ्तार धीमी थी और लोको पायलट ने ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।

जांच में जुटी रेलवे पुलिस

इधर ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की पूरी जानकारी रेलवे के कंट्रोल रूम और आरपीएफ व जीआरपी को दी। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम पहुंची। इस दौरान ट्रैक से लोहे का एंगल हटाया गया इस मामले में आरपीएफ और जीआरपी की टीम अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों की माने तो अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ट्रैक पर एंगल किसने रखा था।

आरपीएफ के उप-निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि लोको पायलट ने सूचना दी थी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। मौके पर एक टीम गई और इस दौरान उन्हें ट्रैक पर लोहे का एंगल पड़ा हुआ मिला। वहीं, जीआरपी के अधिकारी ने बताया कि मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और इसकी जांच की जा रही है।