6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओपी राजभर ने तेज की विधानसभा चुनाव की तैयारियां, बोले- इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Om Prakash Rajbhar Atraulia ticket 2027 : कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। आजमगढ़ दौरे के दौरान उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वह कहां से चुनाव लडेंगे।

2 min read
Google source verification

ओपी राजभर अतरौलिया सीट से लड़ेंगे चुनाव, PC- Patrika

Om Prakash Rajbhar Atraulia Ticket : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। आजमगढ़ दौरे के दौरान उन्होंने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया कि वह खुद अतरौलिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। साथ ही अपने बेटे के लिए दीदारगंज सीट से टिकट की दावेदारी पेश करेंगे।

राजभर ने आजमगढ़ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजमगढ़ को यादवों का गढ़ बताने वाला भ्रम 2027 में जनता पूरी तरह तोड़ देगी। उन्होंने भरोसा जताया कि एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर सुभासपा इन सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और ऐतिहासिक नतीजे हासिल करेगी।

पंचायत चुनाव पर राजभर का बयान

ओमप्रकाश राजभर ने पंचायत चुनावों को लेकर भी स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पंचायत चुनाव फिलहाल कोर्ट की प्रक्रिया के कारण अटके हुए हैं। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही कानूनी बाधा दूर हो जाएगी और चुनाव की राह साफ हो जाएगी। राजभर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर पर पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार रहने का संकेत दिया।

चौका-बेलन अभियान का ऐलान

2027 की तैयारियों के साथ-साथ राजभर ने महिलाओं को जोड़ने के लिए एक अनोखा अभियान 'चौका-बेलन अभियान' शुरू करने की घोषणा की। इस मुहिम के तहत पार्टी 50 हजार महिलाओं को जोड़ेगी और घर-घर पहुंचकर उन्हें सशक्त बनाएगी। राजभर ने कहा कि इस अभियान के जरिए महिलाओं को विकास की राह में आने वाली बाधाओं के खिलाफ आवाज उठाने का मौका मिलेगा और जवाबदेही तय की जाएगी।

AIMIM नेता शौकत अली पर तीखा हमला

आजमगढ़ दौरे में राजभर ने AIMIM उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के हालिया विवादित बयानों पर भी निशाना साधा। उन्होंने शौकत अली पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की और अखिलेश यादव, राहुल गांधी तथा मायावती से इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ने की अपील की। राजभर ने कहा कि ऐसे बयान समाज में विभेद फैलाते हैं और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ओमप्रकाश राजभर का आजमगढ़ दौरा काफी अहम माना जा रहा है। उन्होंने अतरौलिया में सामाजिक समरसता महारैली के जरिए विभिन्न जातियों-समाजों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया। राजभर ने स्पष्ट किया कि सुभासपा एनडीए के साथ मजबूती से खड़ी है और 2027 में पूर्वांचल की राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।