6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh news: पार्टनर बने लुटेरे! साझेदारी के बहाने 2 करोड़ हड़पे, चुनाव व शादी में किए खर्च

सिधारी थाना क्षेत्र में 2 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में तीन आरोपियों को विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है...

3 min read
Google source verification
CG Fraud: निजी कंपनी में मेंबरशिप के नाम पर धोखाधड़ी, दो युवतियों सहित 4 गिरफ्तार

आजमगढ़: सिधारी थाना क्षेत्र में 2 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में तीन आरोपियों को विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तीन लोगों ने उसके साथ मिलकर पेट्रोल पंप में साझेदारी की और इसके बाद 2 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी कर ली।

जान से मारने की धमकी देने का आरोप

पीड़िता कुसुम सिंह ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि जयप्रकाश जयसवाल, सोना देवी और शैलेश जयसवाल ने उसके साथ 2 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की है। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपना पैसा वापस मांगने लगी तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और गाली गलौज करके भगा दिया। वहीं, तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, इस मामले में छानबीन की जा रही है।

आरआर फ्यूल प्वाइंट नाम से चलाती है पेट्रोल पंप

कुसुम सिंह पत्नी विजय पाल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित विंध्यवासिनी नगर की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि वह हिंदुस्तान पेट्रोलियम की डीलर है और बिठौली में आरआर फ्यूल प्वाइंट के नाम से पेट्रोल पंप चलाती है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति कैंसर से पीड़ित है, जिनके इलाज में काफी पैसे खर्च हो चुके हैं और इस वजह से पेट्रोल पंप कर्जे में है।

आर्थिक स्थिति सुधारने का दिया झांसा

पीड़िता ने बताया कि उसके पति की मुलाकात मुबारकपुर के प्रवीण जायसवाल से हुई। इसके साथ ही प्रवीण ने उसके पति का जयप्रकाश जयसवाल से परिचय कराया। प्रवीण ने कहा, "जयप्रकाश की पुत्रवधू सोना के पति बृजेश कुमार का देहांत हो चुका है और फिलहाल उनके पास आय का कोई संसाधन नहीं है। आप कैंसर से जूझ रहे हैं, यदि आप सोना देवी को भी पेट्रोल पंप में पार्टनर बना लें तो आपकी आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए मदद करने को तैयार हैं।" पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम का करीब 85 लाख रूपये और स्टेट बैंक का 75 लाख रुपया कंपनी पर बकाया है। जब तक वह जमा नहीं होगा तब तक पार्टनरशिप किए जाने की अनुमति कंपनी नहीं देगी।

दिया 30 लाख रुपए का चेक

इस दौरान जयप्रकाश कंपनी का बकाया देने के लिए तैयार हो गया और चेक के जरिए 30 लाख रुपया पीड़िता को भी दिया और पेट्रोल पंप संचालित करने में इससे मदद मिली। पीड़िता ने बताया कि सोना के देवर शैलेश जयसवाल ने पार्टनरशिप की और पेट्रोल पंप चलने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसकी और सोना देवी के नाम एक पार्टनरशिप डीड 11 अप्रैल 2023 को कंपनी के नियमानुसार तैयार कराई गई। इसके बाद पेट्रोल पंप के खर्च का हिसाब सोना देवी और उसके देवर शैलेश तथा जयप्रकाश द्वारा किया जाता था।

पैसे बकाया होने पर पंप के संचालन से किया मना

पीड़िता ने बताया कि इसी बीच नगर पंचायत अध्यक्ष मार्टिनगंज का चुनाव होना था और जयप्रकाश ने अपनी पत्नी व बहू सोना को चुनाव लड़वा दिया। इसके साथ ही अपने बेटे डॉक्टर अखिलेश की शादी भी धूमधाम से की, जिसमें पेट्रोल पंप से पैसे निकालकर खर्च किए गए और एक बार फिर कंपनी का पंप पर काफी ज्यादा बकाया हो गया। पीड़िता ने बताया कि 14 अक्टूबर 2025 को कंपनी ने सप्लाई देना बंद कर दिया। इसके बाद सोना और उसके देवर शैलेश ने पेट्रोल पंप का संचालन करने से भी मना कर दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ छल कपट, धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर वे अपना पैसा वापस मांगने लगे। इसके बाद कंपनी के ऊपर करीब 3 करोड़ रुपए का बकाया हो गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह अपने पति के साथ शैलेश और बाकी लोगों से हिसाब मांगने लगी तो उन लोगों ने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पति का गला दबाने लगे। किसी तरह जान बचाकर वे लोग वहां से निकले। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उन्होंने पेट्रोल पंप का करीब 2 करोड़ रूपया भी हड़प लिया। मामले में तहरीर प्राप्त होने के बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।