अब…राशन कार्ड से जुड़ेगा आधार कार्ड

30 जून तक काम पूरा करने का दिया गया है निर्देश,  गांवों में कोटेदार घर-घर जाकर लोगों को देंगे जानकारी 
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jun 2016, 8:54 PM IST
ration card
ration card
आजमगढ़. राशन कार्ड को भी अब आधार कार्ड से जोड़ने की कवायद शुरू हो गयी है। इसके तहत शासन द्वारा 30 जून तक राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। अब गांवों में कोटेदार घर-घर जाकर लोगों को इसके बारे में बतायेंगे और पंजीकरण में मदद करेंगे। आधार कार्ड से न जुड़ने की स्थिति में खाद्यान्न नहीं मिलेगा।

फुलपुर नगर पंचायत के कार्ड धारकों का आधार कार्ड राशन कार्ड से जोड़ने के लिये रविवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एमके श्रीवास्तव की देख-रेख में फूलपुर आपूर्ति कार्यालय पर शिविर लगाया गया। इस दौरान अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड आधार कार्ड से जोड़े गये।

खाद्य अधिकारी ने बताया कि आगामी 30 जून तक हर हाल में आधार कार्ड से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य को किसी भी हालत में निर्धारित समय में पूरा करना है। उन्होंने उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिया कि गांवों में बैठक कर व घर-घर जाकर पात्र गृहस्थी व अन्त्योदय कार्ड धारकों से आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर कार्ड से जोड़वाने का कार्य करें। आधार कार्ड से जुड़ने के बाद ही लोगों को खाद्यान्न मिलेगा।
Published on: