आजमगढ़

RSS प्रचारक ने खोल दिया अमर सिंह की करोड़ों की दौलत संघ को दान करने की सच्चाई, बता दी पूरी असलियत

आरएसएस के विभाग प्रचारक ने किया खुलासा।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2018, 1:49 PM IST
अमर सिंह प्रॉपर्टी दान
Amar Singh Property Donate

आजमगढ़. राज्यसभा सदस्य अमर सिंह द्वारा पैतृत संपत्ति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुशंगिक संगठन सेवा भारती को दान करने की चर्चा पर खुद आरएसएस ने विराम लगा दिया है। आरएसएस ने साफ कर दिया है कि अमर सिंह सेवा भारती के कार्यों से प्रभावित है और वे चाहते हैं कि आजमगढ़ में जो उनकी संपत्ति है वहां सेवा कार्य शुरू हो। उन्होंने इस तरह की इच्छा व्यक्त की है। अभी संपत्ति हस्तानान्तरण जैसी कोई बात नहीं है।

बता दें कि पिछले कई दिनों से मीडिया में यह चर्चा रही है कि जिले के तरवां गांव निवासी राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने अपना करीब चार करोड़ की कीमत का पैतृक आवास और दस बीघा खेत भी सेवा भारती को दान किया है। यानि अमर सिंह करीब पंद्रह करोड़ रुपये की संपत्ति दान किये हैं। इसके बाद से न केवल अमर सिंह चर्चा में थे बल्कि उनके समर्थक और करीबी भी हैरान थे। कारण कि इस संबंध में अमर सिंह अथवा आरएसएस की तरफ से कोई बनाया नहीं आया था।

बस मीडिया में ही इस तरह की चर्चा थी। इस संबंध में जब आरएसएस के विभाग प्रचारक बैरिस्टर से पूछा गया तो उन्होंने इस पूरे प्रकरण से पर्दा उठा दिया। बैरिस्टर ने बताया कि देश में सेवा भारती के एक लाख 76 हजार सेवा केंद्र चल रहे है। सेवा केंद्र के कार्यो से अमर सिंह प्रभावित है। हमारे सेवा कार्य से प्रभावित होकर उन्होंने इच्छा व्यक्त की है कि आजमगढ़ के तरवां में जो हमारी संपत्ति है उसपर भी सेवा कार्य शुरू हो। अभी हस्तानान्तरण का विषय नही है। उन्होंने सिर्फ सेवा कार्य शुरू करने की इच्छा व्यक्त की है।

अमर सिंह की आरएसएस से बढ़ी नजदीकियों के बारे में उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोग देश में जो लोग भी है सभी से शिष्टाचार के कारण मिलते रहते हैं। हमारी हिंदुत्व की विचारधारा से हर कोई प्रभावित है। कारण कि हिंदुत्व देश की आत्मा है। समाज में संघ का कोई विरोधी नहीं है जो मंच से संघ का विरोध करते हैं वे भी अंदर से आरएसएस के समर्थक हैं। जो संघ में है और जो बाहर है संघ सबके साथ है। जो लोग संघ से बाहर हैं आज नहीं तो कल उन्हें संघ में लाना है। हम संपूर्ण हिंदू समाज के संगठन की बात करते है। अमर सिंह भी उन्हीं में से एक है। हमें जो जानकारी है अमर सिंह सेवा भारती के कार्य से प्रभावित है और चाहते हैं कि उनकी संपत्ति पर सेवा कार्य शुरू हो। इससे अधिक कुछ नहीं है।

By Ran Vijay Singh

Updated on:
25 Nov 2018, 1:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All