आजमगढ़

दो साल के इंतजार के बाद संजय यादव के सिर सजा ब्लॉक प्रमुख का ताज

अपहरण और गैंगेस्टर के मामले में जेल में बंद था संजय यादव
2 min read
sanjay yadav
संजय यादव

आजमगढ़. अपहरण व गैंगेस्टर के मामले में जेल में संजय यादव सोमवार को माननीय बन गये। भव्य समारोह के बीच जहानागंज ब्लॉक में संजय यादव को ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ दिलाई गई। जेल में बंद होने के कारण संजय को शपथ लेने के लिए दो साल इंतजार करना पड़ा। शपथ के बाद संजय ने क्षेत्र के विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताई।

यह भी पढ़ें:

बता दें कि संजय यादव 2015 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीडीसी सदस्य चुनाव गया था। इसके बाद हुए क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव में उसने एकतरफा जीत हासिल की थी। संजय के विपक्षी को मात्र दो मत मिले थे। 18 फरवरी 2016 को नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख संजय यादव को शपथ लेनी थी लेकिन जेल में रहने के कारण वे शपथ नही ले सके थे।

करीब दो वर्ष बाद जमानत पर जेल से बाहर आने पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्रभूषण के आदेश पर सोमवार को जहानागंज ब्लॉक परिसार में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम प्रशान्त कुमार ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख और छूटे हुए सदस्यों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत और अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि शपथ ग्रहण न होने से ब्लॉक में विकास कार्य ठप पड़ गये थे, उन कार्यो को गति प्रदान करेगें और जनता की सेवा करेगें।

जनपद के नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख/क्षेत्र पंचायत सदस्य के सामान्य निर्वाचन के उपरान्त क्षेत्र पंचायतों का गठन तथा प्रमुखों/क्षेत्र पंचायत सदस्यों को 18 मार्च 2016 को शपथ दिलाए जाने हेतु आदेश निर्गत किया गया था, परन्तु विकास खण्ड जहानागंज के क्षेत्र पंचायत प्रमुख संजय यादव जेल में निरूद्ध होने के कारण शपथ नही ले सके थे। प्रमुख क्षेत्र पंचायत जहानागंज संजय यादव हाल ही मेंं कारागार से मुक्त हुए थे।

Updated on:
10 Oct 2017 02:52 pm
Published on:
10 Oct 2017 12:28 pm
Also Read
View All
सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली

Azamgarh Triple Murder Case: आजमगढ़ में तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सपा ने योगी सरकार पर उठाए सवाल

10 थानों की फोर्स, 300 पुलिसकर्मी, ATS के 24 व SOG के 20 जवान, जानें कैसे एनकाउंटर में मारा गया आजमगढ़ का गुनेहगार अरविंद सिंह

Azamgarh News: 8 साल पहले भाई की मौत, घर में शांति के लिए महामृत्युंजय का जाप फिर 4 मर्डर और एनकाउंटर, जानें इनसाइड स्टोरी