आजमगढ़

2019 में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे, शिक्षामित्रो ने पीएम और सीएम को चेताया

नारी सशक्तिकरण की बात करने वाली मोदी व योगी सरकार ने महिलाओं पर बरसायी लाठियां
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2017, 9:41 PM IST
WARNING
पीएम को चेतावनी

रण विजय सिंह की रिपोर्ट...

आजमगढ़. आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को एसोसिएशन के जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। इसमें एसोसिएशन की कार्यकत्रियों ने सरकार द्वारा किये गये लाठीचार्ज को क्रूरतापूर्ण बताया और सरकार के खिलाफ आगे व्यापक कदम उठाये जाने की रणनीति तैयार किया। बैठक की अध्यक्ष महामंत्री लक्ष्मी सिंह व संचालन वन्दना पाठक ने किया।

एसोसिएशन की जिला महामंत्री लक्ष्मी सिंह ने कहा कि बीते 23 अक्टूबर को लखनऊ के जीपीएफ पार्क में हमारा संगठन शांतिपूर्वक अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहा था, लेकिन शासन हमारी मांगों को अनसुना करते हुए हमारे पदाधिकारियों को जबरिया धरना स्थल से उठाकर अन्यत्र कहीं लेकर चली गयी। इससे आक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं सड़क पर उतर गयीं। हमें पुलिस ने पहले उकसाया और इसके बाद योगी सरकार के मंशानुसार 36 घंटे के धरने में 5 बार हम पर लाठियां बरसाई गयी, जो निन्दनीय है।

आदर्शों और नारी सशक्तिकरण की बात करने वाली मोदी और योगी सरकार दोनों ने मिलकर हजारों महिलाओं पर लाठी बरसाया है। इस लाठीचार्ज के क्रूरता का समय जरूर अपराध लिखेगा। उन्होंने आगे कहा कि हम इस क्रूरता व बर्बरता को कभी भूलेंगे नहीं, सरकार ने अपने इस कदम से अपना रूख साफ कर दिया है। अब हम भी अपने निर्णय पर अड़े हैं कि जब तक योगी सरकार हमें लिखित आश्वासन नहीं देगी, तब तक हमारा धरना लखनऊ में जारी रहेगा।

हमारे पदाधिकारी अभी भी धरनास्थल पर डटे हुए हैं। सरोज पाल ने कहा कि सरकार हमारी आवाज को कुचलने के लिए पानी, शौचालय, आस-पास की दुकानों आदि को बंद करवा दिया। भारी परेशानियों के बीच हमे अपना धरना देने पर विवश कर दिया जबकि हमने पहले ही शांतिपूर्वक धरने की बात कही थी लेकिन महिलाओं पर पांच बार लाठीचार्ज करना योगी की कौन सी संस्कृति है। हम आगे की रणनीति तैयार करेंगे और सरकार को इस लाठीचार्ज का जवाब देंगे।

अब हम कत्तई झुक नहीं सकते लेकिन इस अड़ियल सरकार को जनता के बीच झुकाकर ही अपना संकल्प पूरा करेंगे। श्रीमती पाठक ने आगे कहा कि 2019 में मोदी सरकार को उखाड़ फेंक कर ही अपने इस लाठीचार्ज का बदला लेंगे।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट