आजमगढ़

Six months of Yogi Government: और बदतर हो गई सड़क, मांस कारोबार पर भी नहीं लगी लगाम

15 जून तक ही 85 प्रतिशत सड़क मरम्‍मत का किया गया था दावा
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2017, 6:54 PM IST
Six months of Yogi Government News X Six month of Yogi Government
योगी सरकार का छह महीनाः और बदतर हो गई सड़क, मांस कारोबार पर भी नहीं लगी लगाम

आजमगढ़. यूपी में प्रचंड बहुमत से सत्‍ता में आने के बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ पहला आदेश अवैध बूचड़खाने बंद करने और सड़कों की मरम्‍मत को लेकर दिया था। 15 जून तक आजमगढ़ जिले की सड़कें गड्ढ़ा मुक्‍त होनी थी। पी‍डबल्‍युडी ने 15 जून को शासन को रिपोर्ट भी कर दिया था कि 85 से 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया, पर हकीकत कुछ और है। जिले में शायद ही कोई सड़क मिले जिसमें गड्ढा न हो। विभाग के लोग इसे गंभीरता से ले भी नहीं रहे है। रहा सवाल अवैध बूचड़खाने का तो इनमें ताला तो लटक गया लेकिन मांस के कारोबार पर अब तक लगाम नहीं लगी है।

बता दें कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सरकार के छह माह पूरे होने को हैं। सत्‍ता में आते ही योगी सरकार ने यूपी कीर सड़कों को गड्ढ़ामुक्‍त करने का आदेश दिया था। इसी आदेश के तहत आजमगढ़ में 1508.44 किमी सड़क पर पैच लगाने थे। विभाग की प्रगति रिपोर्ट के मुताबिक 15 जून तक 1461.36 किमी कार्य पूरा करने का दावा किया और शासन को रिपोर्ट भी भेज दी गयी लेकिन सड़कों की हालत हकीकत छह महीने बाद भी बयां कर रही है। दूर जाने की जरूरत ही नहीं है केवल शहर में घूम लिया जाय तो आंखे खुल जाएंगी। सत्‍ता में आने के बाद डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तीन बार आजमगढ़ की यात्रा कर चुके हैं लेकिन उन्‍हें भी सड़क में गड्ढ़ा नहीं दिखा।

इसी तरह जिले में सामान्‍य मरम्‍मत से नवीनीकरण तक के लिाए 575.07 किमी का लक्ष्‍य था। विशेष मरम्‍मत से नवीनीकरण तक का लक्ष्‍य 303.83 किमी रखा गया था। यह कार्य भी आज तक विभाग पूरा नहीं कर सका है। रहा सवाल दावों का तो सब‍कुछ ठीक बताया जा रहा है। केवल आजमगढ,़ लखनऊ, वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर मार्ग को देख लिया जाय तो होश उड़ जाएगा। इन सड़कों पर कई-कई किलोमीटर तक गिट्टी ही नहीं दिख रही है।

By Ran Vijay Singh

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट