आजमगढ़

पीएम नरेंद्र मोदी का जनपद में आना छलावा : हवलदार

सपा की योजनाओं का कर रहे शिलान्यास
3 min read
• •
Updated: 15 Jul 2018, 7:31 PM IST
पीएम नरेंद्र मोदी का जनपद में आना छलावा : हवलदार
पीएम नरेंद्र मोदी का जनपद में आना छलावा : हवलदार

आजमगढ़. पीएम नरेंद्र मोदी का जनपद में आना छलावा साबित हुआ। समाजवादी एक्सप्रेस-वे का नाम बदल कर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास जनता की आंखों में धूल झोकना है। यह प्रदेश नहीं देश की जनता जानती है कि एक्सप्रेस-वे की परिकल्पना पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की है। जिसका एक पार्ट लखनऊ से आगरा था दूसरा पार्ट लखनऊ से गाजीपुर बलिया तक था। उसके लिए उसी समय किसानों से 80 प्रतिशत जमीन क्रय की जा चुकी थी तथा 22 दिसम्बर 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री ने शिलान्यास भी कर दिया था। यह परियोजना अखिलेश यादव की ड्रीम प्रोजेक्ट थी। जिससे किसान, मजदूर, बेराजगार, व्यापारी सभी लाभान्वित होंगे।

सपा जिलाध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मन्दुरी हवाईपट्टी को तहस-नहस कर दिया गया। लोगों को उम्मीद थी प्रधानमंत्री हवाई अड्डा का शिलान्यास, केन्द्रीय विश्वविद्यालय की घोषणा, बनारस-आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर तक रेलवे के विस्तार की घोषणा करेंगे। इसके अलावा जो इन्होने फेफना-इन्दारा एंव मऊ-आजमगढ़-शाहगंज रेल खण्डों के दोहरीकरण एंव विद्युतिकरण का शिलान्यास 23 अक्टूबर 2016 को फेफना जक्सन पर किया गया था उसके काम को आगे बढ़ाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अगर आजमगढ़ के विकास की इतनी चिन्ता होती तो यह कार्य पूरा हो गया होता।

उन्होंने कहा कि जिस हवाई पट्टी पर शिलान्यास कार्यक्रम रखा गया था जनता वहॉ भ्रम में गयी थी कि वहॉ से हवाई जहाज उड़ाने का भी उद्घाटन होगा लेकिन वहॉ भी जनता ठगी गयी जैसे मन्दिर बनायेंगे तारीख नहीं बतायेंगे उसी तरह हवाई जहाज उड़ायेंगे लेकिन तारीख नहीं बतायेंगे साबित हुई। प्रधानमंत्री विकास को छोड़कर तीन तलाक की बात करने लगे। उनको पता है कि वोट विकास करने से नहीं मिलता बल्कि धर्म व जाति के नाम पर वर्गलाने से मिलता है।

भाजपा की सवा चार साल की केन्द्र में मोदी की सरकार व सवा साल की योगी की प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उनके पास विकास का कोई माडल नहीं है। जिससे अखिलेश यादव द्वारा किये विकास, जनहित व जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कर रहे हैं। लखनऊ में मेट्रो ट्रेन का शिलान्यास व उद्घाटन, नोएडा में सैमसंग कम्पनी का उद्घाटन जो परियोजनाएं अखिलेश यादव के कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी अपनी योजना बता रहे हैं। इससे बड़ा झूठ बोलने का इतिहास में कोई उदाहरण नहीं मिलता है।

प्रधानमंत्री जी का यह कहना आजमगढ़ का और काम भी हो सकता था लेकिन नहीं किया गया। शायद भाजपा के नेताओं व अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को यहॉ की वस्तु स्थिति के बारे में नहीं बताया या प्रधानमंत्री जी को झूठ बोलने की आदत है। जनपद में विकास की एक-एक ईंट पर समाजवादी सरकार का नाम है। कमिश्नरी, पीजीआई, मेडिकल कालेज, मन्दुरी की हवाई पट्टी, नरेन्द्र देव कुषि विश्वविद्यालय का कैम्पस व कृषि भवन, चीनी मिल सठियॉव, बेलइसा व सिधारी का ओवरब्रिज, मुबारकपुर में विपणन केन्द्र, लेदौरा में डेयरी, राजकीय इण्टर कालेज, राजकीय डिग्री कालेज, अस्पतालों का विस्तरीकरण ट्रामा सेण्टर, हाजीपुर से गोला गोरखपुर घाघरा नदी पर पुल, हथिया व बाग लखरांव सहित तमाम पुलों का निर्माण, आजमगढ़ को सभी जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए चौड़ी सड़कों का निर्माण, नये कलेक्ट्रेट भवन, हरिऔध कला भवन का निर्माण आदि तमाम ऐसी योजनाएं है। योगी जी किस मुॅह से जनपद के विकास की बात करते हैं। जनपद में स्वीकृत 250 करोड़ रूपये से बनने वाले पशुओं का अस्पताल व कालेज अपने जनपद गोरखपुर स्थानान्तरित करा दिये।

प्रधानमंत्री यदि इतने बड़े देशप्रेमी व चौकीदार होते तो देश में गरीबों की गाढ़ी कमाई का पैसा उनके रहते कई हजार करोड़ रूपया नीरव मोदी, ललित मोदी, विजय माल्या, मेहुल चौकसी दूसरे देश भाग गये। बगैर सरकार के सहयोग इतना बड़ा भ्रष्टाचार नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री बढ़ती मॅहगाई पर चर्चा नहीं करते। आज देश में मॅहगाई व गरीबी के कारण 19 करोड़ लोग भूखे सोते हैं। 28 करोड़ 18 वर्ष से कम उम्र के लड़के शिक्षा छोड़कर मजदूरी कर रहे हैं।

किसान की खेती पर लगने वाला खाद पानी व दवाओं के दाम मॅहगे होते जा रहे हैं। उप्र सरकार ने विद्युत का रेट दोगुना बढ़ा दिया है। डीजल मॅहगा कर दिया तथा खादों से सब्सिडी हटने से खाद मॅहगी हो गयी। चुनाव के समय कालाधन लाकर लोगों को 15 लाख रूपया देने, 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने, सीमाओं पर आतंकी हमले को रोकने पर चर्चा नहीं करते। सीमाओं पर हमारे नौजवान रोजाना शहीद हो रहे हैं। 56 इंच का सीना बताने वाले प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं।

By- रणविजय सिंह

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट