आजमगढ़

उधर पीएम मोदी ने उद्योगपतियों का किया संबोधित, इधर सपा नेता ने मोदी पर जोरदार हमाला बोल दिया

प्रदेश सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी का धरना
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2018, 9:11 PM IST
up news
उधर पीएम मोदी ने उद्योगपतियों का किया संबोधित, इधर सपा नेता ने मोदी पर जोरदार हमाला बोल दिया

आजमगढ़. रविवार को लखनऊ में पीएम मोदी ने उद्योगपतियों को संबोधित कर यूपी में 60 हजार करोड़ के निवेश को लेकर सरकार की सराहना तो मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र के एक नेता ने पूरी भाजपा सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। कहा कि ये सरकार गरीबों किसानों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों के फायदे के लिए ही काम कर रही है। सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने सीधे कहा कि बड़े-बड़े पूंजीपतियों पर पीएम मोदी का हाथ हैं जिससे ये लोग गरीबों का पैसा डकार कर देश छोड़कर फरार हो जा रहे हैं।

जी हां रविवार को सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने भाजपा पर हमला बोलते कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की पोषक है और किसानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। सपा नेता ने कहा कि किसानों का चीनी मिल पर गन्ने का करोड़ों रूपया बकाया है लेकिन मिल प्रशासन और सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि खाद, यूरिया, डाई और कीटनाशक दवाओं के दाम आसमान छू रहे हैं। बीज और सिंचाई के समय किसान मारा-मारा फिरता है। उन्होंने कहा कि किसानों के बकाये पैसे का भुगतान यदि अविलम्ब नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। वहीं पूर्व मंत्री वसीम अहमद ने कहा कि प्रदेश में चुनावों के दौरान लम्बी-लम्बी बातें करने वाले भाजपा के नेता चुनावी वायदों को जुमलेबाजी बता कर पल्ला झाड़ चुके हैं, लेकिन 2019 के चुनाव में जनता सबक सिखायेगी।

विधायक डा संग्राम सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश और जनपद में पिछली समाजवादी सरकार के जमाने में किये गये विकास के काम ठप हैं। जो काम हुए तो उन पर शिलापट्ट लगाने में मुख्यमंत्री व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनसमस्याओं के प्रति उदासीन है और समाज में जाति-जाति में संघर्ष करा कर बांटने का काम कर रही है।
विधायक आलमबदी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में जब से भाजपा सरकार बनी है किसान, बुनकर, व्यापारी, नौजवान और महिलाओं में निराशा व्याप्त है। भाजपा नेता धार्मिक उन्माद भड़का कर समाज के भाईचारा को समाप्त करने पर आमादा है। किसानों का कोई पूछता हाल नहीं है।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट