आजमगढ़

सपा नेता का बड़ा आरोप, पिछड़ों का आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही मोदी सरकार

कहा- भाजपा सरकार में पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बढ़ा
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2018, 7:10 PM IST
Sp leader Ramashanakar Rajbhar
सपा नेता रामशंकर राजभर

आजमगढ़. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर ’विद्यार्थी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों का आरक्षण समाप्त करने का कुचक्र रच रही है। जिन 17 पिछड़ी जातियों को समाजवादी पार्टी की सरकार ने अनुसूचित जाति का दर्जा दिया था, उस प्रस्ताव को भाजपा सरकार ने रद्दी की टोकरी में डाल दिया है। साथ ही पचासी प्रतिशत पिछड़े और दलित समाज का आरक्षण 49 प्रतिशत कर दिया है। 15 प्रतिशत लोग 51 प्रतिशत पद पर आरक्षित हो गये हैं।

रमाशंकर राजभर ’विद्यार्थी’ ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित राजभर समाज की बैठक में यह बातें कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बढ़ा है। अखिलेश यादव की सरकार में शुरू किये गये विकास के कार्यां पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री महज अपना शिलापट्ट लगा कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। तीन तलाक जैसे मुद्दों को उठाकर भाजपा मंहगाई, बेरोजगारी, अपराध और ठप पड़े विकास की तरफ से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर ने कहा कि भाजपा पिछड़ों और दलितों के हितों पर कुठाराघात कर रही है और मेहनतकश पिछड़ों और दलितों को गुलामी की तरफ धकेलना चाहती है। अब समय आ गया है कि पिछड़ों को लामबंद होकर भाजपा सरकार के षड़यंत्र का पर्दाफाश करना होगा।

विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री झूठ और पाखण्ड का सहारा लेकर गुमराह कर रहे हैं। कालाधन, विदेशी धन वापस लाना, पन्द्रह लाख हर आदमी को देना, दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी जैस लुभावने नारे देने वाले प्रधानमंत्री जी के सारे वायदे झूठे साबित हुए हैं और जनता ठगा महसूस कर रही है।


इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, उपाध्यक्ष लालमनि राजभर, रणजीत राजभर, रामवृक्ष राजभर, हरि राजभर, मुकेश गोलू, आशा राजभर, राहुल, बंशराज राजभर, कमलेश राजभर, चन्द्रकेश राजभर, राजेन्द्र राजभर बृजभान राजभर, अमित राजभर, रामअधार राजभर, खेलाड़ी प्रसाद राजभर, विश्वनाथ, ओमप्रकाश राजभर, राजेन्द्र रामू राजभर, शिवमूरत, रामसहाय राजभर, बजरंगी, जितेन्द्र, साहब राज, अनूप, सिकन्दर, विनोद, बाबूराम, रवि, राहूल, रतन, गोविन्द, मानिक, रवीन्द्र, महेन्द्र, रामसूरत, रमेंश, गोपाल, शशिभूषण, धर्मेन्द्र, परवेश, अमरनाथ, सुरेश, कमलेश, चन्द्रकेश, राजन, श्यामप्यारे, नीरज, राकेश, दीपक, योगेन्द्र, सचिन, बृजभान, मनोज, सुबाश, राधेश्याम, कालीचरन आदि उपस्थित थे।

BY- RANVIJAY SINGH

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट