आजमगढ़

#patrikaUPnews-समाज में नफरत पैदा कर बुनियादी समस्याओं से ध्यान भटका रही सरकार: बलराम

सपाइयों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ दिया धरना

2 min read
Aug 09, 2019
SP Leader Balram Yadav

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह

आजमगढ़। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों तानाशाही रवैये से नाराज समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नेहरू हाल परिसर में विरोध प्रदर्शन के बाद धरना दिया। इस दौरान 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय महासचिव व एमएलसी बलराम यादव ने कहा कि देश व प्रदेश की मोदी एंव योगी की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गयी है। विकास कार्य अवरूद्ध हैं। लोगों के बीच में नफरत पैदा कर जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से हटा दिया गया है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है तथा फर्जी मुकदमों में फॅसाया जा रहा है।

पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर हैं। हत्या, लूट व बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। थानों पर जाति पूछकर रिपोर्ट दर्ज हो रही है। ब्लाक, तहसील भाजपा के दफ्तर बन गये हैं। गरीबों, पिछडे़ वर्ग व अल्पसंख्यको को दबंगों द्वारा पुलिस के सामने मारा पीटा जा रहा है। जंगलराज कायम हो गया है। जनपद में अखिलेश यादव की सरकार में जो विकास कार्य हो रहे थे सभी जहाॅ के तहाॅ ठप पड़े हैं। सिधारी का अेावरब्रिज, पुराना पुल के पास पुल का निर्माण, हरिऔध कला भवन, रोडवेज आदि का निर्माण पैसे के अभाव में पूर्ण नहीं हो पाया।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने 36 सुत्रीय माॅगों को पढ़कर सुनाया। माॅगों में मुख्य रूप से प्रदेश में हो रहे गम्भीर अपराधों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुर्म बन्द करने की माॅग की गयी। किसानों को उनकी लागत का उचित मूल्य मिले। डीजल, विजली, खाद व कीटनाशक दवाएं मॅहगी होने पर किसान परेशान हैं। जनपद में किसानों को प्रर्याप्त विजली नहीं मिल रही है। ईवीएम मशीनों से जनता का विश्वास उठ गया है चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाय। पार्टी के वरिष्ठ व ईमानदार नेता मो. आजम खान के ऊपर कई दर्जन मुकदमें दर्ज कर दिये गये। सोनभद्र व उन्नाव की घटना से आम लोगों का विश्वास सरकार से उठ गया है। जनपद में जाति पूछकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। थाने व तहसील भाजपा नेताओं के दफ्तर बन गये हैं। बिना उनके कहने पर थानों पर रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है। विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी है। महीनों-महीनों जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। पिछड़े वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है।धरने को विधायक आलमबदी आजमी, कल्पनाथ पासवान, डा. संग्राम यादव, नफीस अहमद, राकेश यादव एमएलसी, रामआसरे विश्वकर्मा, डा. रामदुलार राजभर, पूर्व विधायक वसीम अहमद, श्यामबहादुर सिंह यादव, बेचई सरोज, बृजलाल सोनकर, कमला प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, , आदि ने संबोधित किया।

Published on:
09 Aug 2019 09:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर