आजमगढ़

यूपी के आजमगढ़ में अराजकतत्वों ने तोड़ी श्रीकृष्ण प्रतिमा, आक्रोशित हुए ग्रामीण

सूचना पाकर एसडीएम के साथ पुलिस बल भी मौके पर पहुंच कार्रवाई का आश्वासन दिया।
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2018, 11:00 PM IST
Srikrishna Statue broken
श्रीकृष्णा की प्रतिमा तोड़ी

आजमगढ़. रानी की सराय कस्बा स्थित रानी पोखरे पर दुर्गा मंदिर के प्रागंण में ही स्थित राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण प्रतिमा को अराजकतत्वो ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रातः जानकारी होने पर स्थानीय लोगां में रोष व्याप्त हो गया। सूचना पाकर एसडीएम के साथ पुलिस बल भी मौके पर पहुंच कार्रवाई का आश्वासन दिया।

रानी पोखरे पर दो हिस्सों में हनुमान मंदिर के साथ एक हिस्से में दुर्गाजी मंदिर स्थित है जो स्थानीय लोगां के लिए आस्था का प्रतीक है। शिव मंदिर के बगल में राधा कृष्ण मंदिर है जहां राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित है। रात में किसी अराजकतत्व ने श्रीकृष्ण के हाथ की एक अंगुली और दाया हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रातः मंदिर पर पूजन को गये लोगो ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा देख आक्रोशित हो गये।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसडीएम सदर और सीओ भी पहुंचे। लोगों का समझा बुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का अश्वासन दिया। आपस में लोगां ने चंदा इकट्ठा कर नई प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया। पोखरे के आस पास हेरोइन बाजो के साथ जुआरियां का भी जमघट रहता है और पुलिस कभी कार्यवाही नहीं करती। उधर एसडीएम सदर सोमवार को प्रतिमा क्षतिग्रस्त की सूचना पर पहुंचे तो नागरिको ने पास के विद्यालय को भी देखने को कहा जिस पर एसडीएम ने शिक्षा गुणवत्ता, शिक्षक उपस्थिति, एमडीएम साफ सफाई भी जानी।

दबंगों ने दी धमकी, दर्ज हुई एफआईआर
सिधारी थाने की पुलिस में दबंग द्वारा दी गई धमकी से भयभीत व्यक्ति द्वारा आरोपित किए गए दो लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। सिधारी थाना क्षेत्र के गौरडीह खालसा ग्राम निवासी अब्दुल मन्नान पुत्र मकबूल का आरोप है कि रविवार की सुबह गांव के ही मैसूर पुत्र इमरान सहित दो लोगों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के बचाव के लिए शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मौके पर जुटे तो दबंगों ने उन्हें भी धमकाया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर सिधारी थाने में आरोपित किए गए दो लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।

BY- RANVIJAY SINGH

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट