आजमगढ़

बदमाशों के हौसले बुलंद, बाइक सवार बदमाशों ने पानी के थोक विक्रेता से लूटे 15 हजार रुपए

मसीरपुर तरवां मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने रजनीश ट्रेडर्स पानी के थोक विक्रेता की दुकान से 15 हजार की लूट कर हुए फरार घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।

less than 1 minute read
Mar 02, 2025

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर तरवां मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने रजनीश ट्रेडर्स पानी के थोक विक्रेता की दुकान से 15 हजार की लूट कर हुए फरार घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।

आपको बता दे की जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मसीरपुर तरवां मार्ग पर रजनीश ट्रेडर्स नाम से पानी के थोक विक्रेता अशोक कुमार सिंह की खनियरा में दुकान है। शनिवार को दोपहर अपनी दुकान में आराम कर रहे थे कि बाइक सवार दो अज्ञात युवक दुकान पर आ पहुंचे उन्होंने दुकानदार से एक पेटी पानी मांगा युवक ने 500 की नोट दुकानदार को दी पैसे वापस करने के लिए गल्ले से दुकानदार ने पैसा निकाला इतने में एक युवक पैसे की गड्डी हाथ से छीनने लगा छीना झपटी जारी रही तब तक दूसरे युवक ने दुकानदार को हथियार सटा दिया और पैसे लेकर मसीरपुर की तरफ फरार हो गए घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची देवगांव पुलिस व क्षेत्राधिकारी लालगंज शुभम अग्रवाल पहुंच कर आस पास के सीसीटीवी कैमरा खंगालने में देर शाम तक जुटे रहे किन्तु बदमाशों का कोई पता नहीं लग पाया।

Published on:
02 Mar 2025 08:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर