आजमगढ़

आजमगढ़ से दो लड़कियां अगवा!, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

महाराजगंज व मेहनगर थानाक्षेत्र की घटना, पिता ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज करायी रिपोर्ट।
3 min read
• •
Updated: 19 Dec 2017, 11:50 PM IST
अपराध का मामला
crime

आजमगढ़. महराजगंज एवं मेंहनगर थाना क्षेत्र से बहला-फुसलाकर भगाई गई दो लड़कियों के मामले में पुलिस ने नामजद किए गए सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। महाराजगंज थाने की पुलिस ने क्षेत्र के महेशपुर गांव से बहला फुसलाकर अगवा की गई 14 वर्षीय किशोरी के मामले में उसके पिता द्वारा आरोपित युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अगवा की गई किशोरी के पिता का आरोप है कि क्षेत्र के पिपराजपुर ग्राम निवासी हैप्पी शुक्ला पुत्र रामजग शुक्ला गत 16 दिसंबर की शाम उनकी 14 वर्षीय पुत्री को अगवा कर ले गया।

इस बाबत उलाहना देने पर पीड़ित पक्ष को आरोपी द्वारा जान-माल की धमकी दी गई। इसी क्रम में मेंहनगर क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि गत एक दिसंबर को उसके ही गांव के रहने वाला अर्जुन पुत्र रामानंद अपने परिवारजनों की सहमति से पीड़िता की किशोरवय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। महिला की तहरीर पर मेंहनगर थाने में सोमवार को आधा दर्जन लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


दहेज प्रताड़ना में पति सहित छह नामजद
दहेज उत्पीड़न की शिकार होकर मायके में रहने को मजबूर हुई विवाहिता ने सोमवार को जहानागंज थाने में पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना अंतर्गत देवचंद्रपुर गांव स्थित अपने मायके में रह रही लक्ष्मी उर्फ अन्नू का आरोप है कि जहानागंज थाना क्षेत्र के बबुरा ग्राम निवासी पति अनिल सिंह उर्फ मिंटू तथा उनके परिवार वाले पीड़िता को दहेज की मांग को लेकर मारते-पीटते व प्रताड़ित करते हैं। इस बात का विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसे गत 20 नवंबर को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में जहानागंज थाने में नामजद किए गए पति व सास सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


मिलावटी शराब व रसायन के साथ हुआ गिरफ्तार
अतरौलिया थाने की पुलिस ने मिलावटी शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त रसायन के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने क्षेत्र के हैदरपुर ग्राम स्थित पटेल तिराहे के पास 10 लीटर मिलावटी शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त घातक रसायन के साथ स्थानीय परमेश्वरपुर ग्राम निवासी दीपचंद यादव उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जहर निगल कर युवती अचेत, हालत गंभीर
अज्ञात कारणों से जहर निगल कर अचेत हुई युवती को परिजनों ने सोमवार की देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचाराधीन युवती की हालत गंभीर बताई गई है। मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के भाटी खुर्द ग्राम निवासी सन्तोष वर्मा की 18 वर्षीय पुत्री रागिनी ने सोमवार की शाम किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन उसे ईलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने देर शाम अचेत युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

अबूझ हाल में झुलसी महिला ने तोड़ा दम
जिला अस्पताल में गत 14 दिसम्बर को झुलसे हालत में भर्ती कराई गई 40 वर्षीय महिला ने मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अंडाखोर मठिया ग्राम निवासी हरिश्चंद्र की पत्नी राजकुमारी (40) गत 14 दिसम्बर की दोपहर सन्दिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। ईलाज के लिए उसे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। महिला की हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिए जाने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार दिनों तक जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही महिला ने मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

दुर्घटना में बाइक सवार वृद्धा घायल
सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा गांव के समीप आटोरिक्शा व बाइक की टक्कर में बाइक सवार वृद्धा घायल हो गई। गाजीपुर जिला निवासी वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना अंतर्गत भरतपुर ग्राम निवासी 70 वर्षीय विमला देवी पत्नी हरिश्चंद्र खरवार सोमवार को परिवार के सदस्य के साथ ईलाज के लिए बाइक से जिला मुख्यालय आई थी। दवा लेकर वापस घर लौटते समय इटौरा गांव के पास सामने से आ रहे आटोरिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी वृद्धा गम्भीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका उपचार चल रहा है।
by Ran Vijay Singh

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट