आजमगढ़

यूपी के आजमगढ़ में दो पक्षों में मारपीट, गांव में तनाव

रंजिशन हुई मारपीट, युवक घायल...
2 min read
• •
Updated: 17 Mar 2018, 5:37 PM IST
two side fight in azamgarh village
यूपी के आजमगढ़ में दो पक्षों में मारपीट, गांव में तनाव

आजमगढ़. जहानागंज थाना क्षेत्र के सीहीं गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में एक पक्ष के युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक का ईलाज अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जहानागंज क्षेत्र के सीहीं ग्राम निवासी घायल पक्ष के मोहम्मद नसीम पुत्र अब्दुल वहीद का आरोप है कि, पुरानी रंजिश के चलते गांव के विपक्षी राशिद पुत्र कयुम व उसके लोगों ने रंजिशन पीड़ित को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने नामजद किए गए चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस घटना के बाद से ही गांव में तनाव है।

दहेज पीड़िता ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
दहेज उत्पीड़न की शिकार विवाहिता ने शुक्रवार को गंभीरपुर थाने में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मकदुमपुर ग्राम निवासी फिरदौस जहां ने अपने पति मोहम्मद आजाद पुत्र शमसुद्दीन सहित आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपए की मांग को लेकर उसे मारते-पीटते तथा प्रताड़ित करते हैं।

विद्युत चोरी के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
कप्तानगंज थाने में शुक्रवार को विद्युत चोरी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विद्युत प्रवर्तन दल के प्रभारी उमेश कुमार की टीम ने शुक्रवार को दिन कप्तानगंज क्षेत्र के बभनपूरा गांव में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चोरी से विद्युत का उपभोग करते पाए गए गांव के रामफेर यादव सहित तीन लोगों के खिलाफ प्रवर्तन दल प्रभारी ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ग्राम समाज की भूमि का कर दिया बैनामा, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कप्तानगंज थाने की पुलिस ने बुढ़नपुर तहसील से संबंधित ग्राम समाज की भूमि का बैनामा कर देने के मामले में नामजद किए गए दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। अहरौला थाना क्षेत्र के खजुरी ग्राम निवासी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने गांव के रणविजय यादव पुत्र देवनारायण सहित दो लोगों के खिलाफ ग्रामसभा की भूमि का बैनामा कर देने का आरोप लगाया है। इस मामले में नामजद किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना कप्तानगंज थाने पर तैनात उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह को सौंपी गई है।

घर में घुस कर छेड़खानी, महिला के साथ मारपीट
बरदह थाने की पुलिस ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर उसे मारने-पीटने के मामले में नामजद दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
बरदह क्षेत्र के देहदुआर ग्राम निवासी पीड़ित महिला का आरोप है कि, बीते 11 मार्च की रात करीब आठ बजे गांव के सत्यम पुत्र पन्नालाल सहित दो लोग उसके घर में घुसकर मेरे साथ छेड़खानी की। इस बात का विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित महिला को मारपीट कर घायल कर दिया।

Published on:
Also Read
View All
बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली