आजमगढ़

अज्ञात वाहन व बाइक में टक्कर, दो युवकों की मौत

हादसे में बाइक सवार एक अन्य युवक घायल, रेफर
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 9:02 AM IST
Road Accident
सड़क दुर्घटना

आजमगढ़. जीयनपुर बाजार के मुख्य चौक के समीप बुधवार की रात में अज्ञात वाहन व बाइक में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मृत व घायल युवक सभी मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा के निवासी बताए गए हैं। घटना के समय वे एक शादी समारोह से वापस अपने घर जा रहे थे।


मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा निवासी नीरज मोदनवाल की बुधवार को शादी थी। उसकी बारात शाम को बिलरियागंज आई थी। इंदारा निवासी 21 वर्षीय सत्यम मद्धेशिया पुत्र राकेश मद्धेशिया, इंदारा बाजार के कसिमाबाद निवासी 22 वर्षीय अमित जायसवाल पुत्र गजानंद जायसवाल, इंदारा अदई निवासी 21 वर्षीय अजीत बरनवाल पुत्र जयप्रकाश बरनवाल भी नीरज की बारात में शामिल होने के लिए आए थे। रात को लगभग बारह बजे बारात में भोजन
करने के बाद उक्त तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर बिलरियागंज से वापस अपने घर जा रहे थे। रास्ते में जीयनपुर कस्बा के मुख्य चौक के समीप पहुंचे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन में बाइक की टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रही थी कि रास्ते में ही सत्यम व अमित की मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अजीत की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी तो परिवार के लोग भी रात को जीयनपुर कोतवाली पर आ गए। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के संबंध मं मृत युवक के परिजन की ओर से इंदारा निवासी रविशंकर ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट