
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में दिख रही है। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष बबिता जसरासरिया ने जिला कार्यकारिणी और जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। महिला मोर्चा में पार्टी ने आधी आबादी को लुभाने के लिए जातीय समीकरण का पूरा ख्याल रखा है। पहली बार जिला कार्यकारिणी में अल्पसंख्यकों को भी जगह दी गयी है।
बता दें कि सभी दल यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे है। भाजपा ने युवा मोर्चा से लेकर महिला मोर्चा तक को मजबूत बनाने में जुटी है। अभी हाल ही में भाजपा ने महिला मोर्चा कि जिम्मेदारी बबीता जसरासरिया को सौंपा है। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के साथ ही उन्होंने महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी और जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दिया है।
महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी में माधूरी दूबे, सुमन सिंह राजपूत, मिथिलेश पांडेय, अमितलता सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। अंजना सिंह व उषा आर्या को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पूनम मौर्या, सुमन सिंह, अमिता पटेल, अनीता मौर्या को जिला मंत्री बनाया गया है। मीना यादव को कोषाध्यक्ष व मनिषा चौहान को जिला कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। नम्रता बौद्ध को महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी व शालिनी अस्थाना को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह शैल राय, सन्ध्या राय, सविता सोनकर, मधु अस्थाना, रुपम गुप्ता, इशरत जहां, अनिता उपाध्याय, सरोज सिंह, अनिता गौतम, सुधा पांडेय, रीता तिवारी, विजय लक्ष्मी मिश्रा, दीपा राय, फूला देवी, मुंद्रिका गोंड, पुष्पा पासी, रीना देवी को महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया।
जिलाध्यक्ष बबिता जसरासरिया ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं पर बड़ी जिम्मेदारी है। हमे हर घर तक पहुंच बनानी है। आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी छमता से लगकर आजमगढ़ में भाजपा को और मजबूत करते हुए सभी विधानसभाओं में विजय प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। भाजपा सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी। हम बड़ी जीत हासिल करने वाले है लेकिन इस जीत को और बड़ी बनाने का प्रयास करने की जरूरत है।