आजमगढ़

UP Board Exam 2023: तीस दिन सुरक्षित रखें जाएंगे सीसीटीवी फुटेज, प्रश्न पत्रों की रखवाली करेगी पुलिस, जानिए और क्या हुआ बदलाव

यूपी बोर्ड परीक्षा में अब पेपर लीक नहीं होगा और ना ही मनमानी चलेगी। अब परीक्षा के सीसीटीवी फुटेज एक महीने सुरक्षित रखने होंगे। प्रश्नपत्र की निगरानी के लिए पुलिस तैनात की जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 5 Feb 2023, 4:41 PM IST
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

यूपी बोर्ड परीक्षा से संबंधित सीसीटीवी फुटेज को कम से कम 30 दिन तक स्कूलों को सुरक्षित रखने होंगे। प्रश्न पत्र का पैकेट परीक्षा के दिन संबंधित केंद्र व्यस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में ही खुलेगा। यह लाग बुक में भी अंकित होगा। प्रश्नपत्र डबल स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। पुलिस उसकी निगरानी करेगी।


हर उत्तर पुस्तिका पर होगा बारकोड
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका पर पहली बार बार कोड अंकित किया जाएगा। बार कोड की जांच भी कराई जाएगी। ऐसे में इस बाद परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका को बदलना आसान नहीं होगा।


परीक्षार्थी हर पेज पर लिखेगा अनुक्रमांक
नई व्यवस्था में इस बार हाई स्कूल और इंटरमीडएट की बोर्ड उत्तर पुस्तिका के हर पेज पर अनुक्रमांक का कालम बनाया गया है। परीक्षार्थी को हर पेज पर अनुक्रमांक लिखना होगा। इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापक और कॉलेज प्रबंधनों को भी जानकारी दी जा रही है।

यह भी पढ़ेंः


पुलिस करेगी प्रश्नों पत्रों की रखवाली
यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रश्नों पत्रों की रखवाली पुलिस करेगी। व्यवस्था इस कदर चाक-चौबंद होगी, जिससे कहीं किसी तरह की कोई गड़बड़ी की आशंका रह ही न रहे। प्रश्न पत्र लाकर में रखा जाएगा। लाकर की निगरानी 24 घंटे यहां पुलिस को करनी होगी।

यह भी पढ़ेंः


परीक्षा केंद्र में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे कक्ष निरीक्षक
बोर्ड परीक्षा में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उनकी उपस्थिति भी लगेगी। परीक्षा केंद्र के भीतर कक्ष निरीक्षक से लेकर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। परीक्षा की शुचिता को जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा सचल दल भी तैनात होंगे।

यह भी पढ़ेंः


डीआईओएस बोले- नकल विहीन परीक्षा के सारे इंतजाम पूरे
जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने बातया कि बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए है। नए नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की भी मदद ली जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट