आजमगढ़

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023: आजमगढ़ समेत 16 जिले अतिसंवेदनशील, होगी विशेष निगरानी

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा में 16 जिलों को अति संवेदनशील घोषित किया है। यहा विशेष निगरानी रखी जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2023, 12:30 PM IST
बोर्ड परीक्षा देते परीक्षार्थी फाइल फोटो
बोर्ड परीक्षा देते परीक्षार्थी फाइल फोटो

यूपी बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। नकल कराने वालों पर एनएसए लगाने का फैसला किया गया है। बोर्ड ने आजमगढ़ समेत 16 जिलों को अतिसंवेदनशील चिह्नित किया है। इन जिलों को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।



पिछली परीक्षा की अनियमितता को बनाया आधार
बोर्ड परीक्षा में हुई अनियमितता के आधार पर बोर्ड से फैसला किया है। इसमें उन जिलों को शामिल किया गया जहां पिछले वर्ष परीक्षा में सामुहिक नकल हुई थी। प्रश्नपत्र लीक हुआ था या फिर वहां पुनः परीक्षा कराई गई थी।

इन जिलों को घोषित किया गया अति संवेदनशील
बोर्ड ने आजमगढ़, बलिया, मऊ, प्रयागराज, मथुरा, बागपत, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, हरदोई, कौशाम्बी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा को अतिसंवेदनशील जिला को चिह्नित किया गया है।


बोर्ड सचिव ने अधिकारियों को लिखा पत्र
इस संबंध में बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने सभी कमिश्नर, डीएम, पुलिस कमिश्नर, डीआईजी, एसएसपी, एसपी, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिव और जिला विद्यालय निरीक्षकों का पत्र लिखा है। इनसे नकल विहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रभावी इंतजाम करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ेंः


20 विषयों की परीक्षाओं पर रहेगी खास नजर
यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 20 विषयों की परीक्षाओं पर खास सतर्कता बरती जाएगी। इसमें हाईस्कूल में हिन्दी, गृह विज्ञान, गणित, संस्कृत, चित्रकला, विज्ञान, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान शामिल है। इंटरमीडिएट में हिन्दी, सामान्य हिन्दी, भूगोल, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, गणित, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, इतिहास, संस्कृत, रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र की परीक्षा शामिल है।

यह भी पढ़ेंः

नकल माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई का निर्देश
बोर्ड सचिव ने कहा है कि परीक्षा के दौरान विशेष निगरानी और सतर्कता बरती जाए। नकल माफिया और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ेंः


दो दिन परीक्षा केंद्रों की जांच करेंगे नामित अधिकारी
बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सभी 75 जिलों में एक-एक अधिकारी को नामित किया गया है। ये नामित अधिकारी आठ और नौ फरवरी को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद निर्धारित प्रारूप पर अपनी आख्या महानिदेशक स्कूल शिक्षा, सचिव यूपी बोर्ड और संबंधित जिलों के जिलाधिकारी को देंगे। डीएम की जिम्मेदारी होगी कि केंद्रों में चिह्नित कमियों को तत्काल दूर कराएंगे।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट