आजमगढ़

हाईस्कूल में रिशू यादव व इंटरमीडिएट में अंजली मौर्य ने किया जिला टॉप

एक बार फिर छात्रों पर छात्राएं पड़ी भारी

2 min read
Apr 29, 2018
हाईस्कूल में रिशू यादव व इंटरमीडिएट में अंजली मौर्य ने किया जिला टॉप

आजमगढ़. माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम रविवार को दोपहर 12.30 बजे घोषित हुआ। एक बार फिर छात्रों पर छात्राएं भारी पड़ी। हाई स्कूल में रिशू यादव ने 93.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। वहीं इंटर मीडिएट में अंजली मौर्य 90.20 प्रतिशत अंक के साथ जिले में औव्वल रही।

हाईस्कूल में अरूण इंटर कालेज किशुनदासपुर की रीशू यादव ने 93.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, इसी विद्यालय की अमृता चौरसिया 93.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह जीएस हाईस्कूल दारपुर अतरैठ के विकास गौर 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे, वीडीआईसी शांतीनगर के आनंद यादव ने 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा, श्री यदुनंदन इंटर कालेज खासबेगपुर के संतोष तिवारी 92.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवे, एसपीएम अहरौला के अंशुमान सिंह ने 91.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठवें, एसएमआईसी सिकरौर सहबरी के हर्ष शर्मा 91.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवें, एसआईसी हमीरपुर महराजगंज की अंशिका यादव, अरूण पब्लिक इंटर कालेज किशुनदासपुर की रूची पाल, महादेवी इंटर कालेज बनकटा बजार गोसाई के अरूण सिंह पटेल 91.17 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से आठवें, श्री मथुरा इंटर कालेज नाहरपुर की सुप्रिया यादव, एसबीएसआर इंटर कालेज कोइनहा के यशवंत यादव, डाक्टर बी आर अंबेडकर इंटर कालेज आहोपट्टी के मुकेश यादव, किसान इंटर कालेज सुरैना के रवी पाठक व केएस मेमोरियल इंटर कोलज भदुली के राजन यादव 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से नौवें तथा इंटर कालेज श्रीरामपुर पवई के दीप शिखा चौधरी, लोधी किसान इंटर कालेज महादेवपुर की आस्था यादव, इंटर कालेज रतुआपार के मोहम्मद अशरफ 90.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर रहे।

इसी तरह इंटर मीडिएट में जनता इंटर कालेज आतापुर ओहनी की अंजली मौर्य 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहले स्थान पर रही। इसी तरह उद्योग इंटर कालेज कोयलसा की विश्वपति गुप्ता 89.60 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे, चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल आजमगढ़ की किंजल त्रिपाठी व अवनीश यादव 89.20 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे, श्री मथुरा इंटर कोलज नाहरपुर की सोनल यादव 88.80 प्रतिशत अंक के साथ चौथे, कृषक इंटर कालेज बागबहार की वर्तिका गौतम 88.60 प्रतिशत मतों के साथ पांचवे, के बालिका इंटर कालेज एकडंगी कोयलास की शाक्षी यादव 88.40 प्रतिशत मत के साथ छठवें स्थान, एसएस बालिका हायर सेकेंडरी के अमन कुमार, एसडी जी इंटर कालेज सीधा के अजीत प्रजापति, एससी हाई स्कूल मसुरियापुर की रीना यादव 88.20 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रही। इसी तरह लोधी किसान इंटर कालेज महादेवपुर की वंदना, किसान मजदूर इंटर कालेज ओरा की प्रीती राय व श्री कृष्णा इंटर कोलज बहाउद्दीनपुर की अंजली यादव 88 प्रतिशत मत के साथ संयुक्त रूप से आठवें, किसान मजदूर इंटर कालेज ओरा की रीता, उद्योग इंटर कालेज कोयलसा के शिवम गुप्ता महादेवी हायर सेकेडरी सिधरी की स्मृति मौर्य 87.80 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से नौवें तथा मां श्रृगारी बालिका इंटर कालेज बरौली की संध्या यादव, भारतीय जनता इंटर कालेज खरगपुर के वरून यादव, इंदिरा गांधी गर्ल इंटर कालेज कोयलसा की ऋष्टि सिंह, लोधी किसान इंटर कालेज महादेवपुर की कुमकुम यादव, एसवीएम इंटर कोलज लालगंज के विभव उपाध्याय, एसके देवी इंटर कालेज अक्षयवट आजमगढ़ के शिवम मौर्य तथा एससी हायर सेकेंडरी स्कूल मसुरियापुर की रीता ने संयुक्त रूप से दसवां स्थान प्राप्त किया।

Published on:
29 Apr 2018 03:54 pm
Also Read
View All