आजमगढ़

कोरोना वैक्सीन यूपी में सबसे पहले इन लोगों को मिलेगी, जुटाए जा रहे आंकड़े

डॉक्टर, नर्स व अन्य कर्मियों के एकत्र किये जा रहे हैं आंकड़े 13 निजी और 18 सरकारी अस्पतालों ने अबतक सौंपी है रिपोर्ट सीएमओ ने स्वास्थ्य अधिकारियों को जारी किया पत्र
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2020, 6:50 PM IST
azamgarh news
प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

आजमगढ़. सरकार ने बड़ा फैसला किया है। कोरोना के खिलाफ लड़ रहे निजी व सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों को सबसे पहले कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध करायी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग सरकारी और निजी कर्मचारियों को कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए उनकी सूची बना रहा है। सीएमओ ने इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। अब तक 13 निजी और 18 सरकारी अस्पतल प्रबंधनों ने सूची उपलब्ध भी करा दी है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके मिश्र ने बताया कि सरकारी और निजी अस्पतालों, प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप जिला अस्पतालों, शहरी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों के मेडिकल आफिसर, स्टाफ नर्स, फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं आदि की जानकारी एकत्र की जा रही है।

उन्होने बताया कि 51 निजी अस्पतालों व 31 सरकारी अस्पतालों से जानकारी मांगी गई थी। अभी तक 13 निजी अस्पतालों, 18 सरकारी अस्पतालों ने जानकारी उपलब्ध करा दी है। सीएमओ ने बताया कि अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निर्देश राजकीय मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य, मंडलीय जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय की अधीक्षिका, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, सभी सामुदायिक, प्राथमिक व नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

पत्र के माध्यम से उनके यहां कार्यरत सभी स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित कर्मियों (सरकारी एवं प्राइवेट) को सूचीबद्ध कर उनका डाटाबेस संकलित करने को कहा गया है। इसके लिए प्रत्येक राजकीय एवं निजी क्षेत्र की सभी पैथी के स्वास्थ्य एवं संबंधित इकाइयों जैसे मेडिकल कालेज, चिकित्सालय, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, रिसर्च इंस्टीट्यूट, सरकारी एवं गैर सरकारी लैब, प्राइवेट क्लीनिक एवं नर्सिंग होम तथा छोटे-बड़े सभी अस्पतालों में कार्यरत कर्मियों को सूचीबद्ध किया जाएगा।

सीएमओ ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष/ जिलाधिकारी के निर्देशन में सरकारी तथा छोटे-बड़े निजी अस्पतालों में काम करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं संबंधित कर्मियों का डाटाबेस तैयार कराए जा रहे है। इस कार्य के लिए ब्लाक स्तर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी, राजकीय मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य, जिला एवं मंडलीय चिकित्सालय के अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय की अधीक्षिका, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आजमगढ़ मंडल के अपर निदेशक की ओर से नामित किया गया व्यक्ति इस कार्य के लिए जिम्मेदार होगा। संकलित सूचियों को जनपद स्तर पर भेजने के पहले उनकी पूर्णता, गुणवत्ता और प्राथमिकता की जांच करना आवश्यक है। ब्लाक स्तर पर डाटा फीडिंग का कार्य ब्लाक डाटा आपरेटर करेंगे।

BY Ran vijay singh

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट