आजमगढ़

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

दो आरोपी मौके से भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
less than 1 minute read
two arrested
युवक के पास मौजूद थैले से सवा किलोग्राम गांजा बरामद किया

आजमगढ़. सरायमीर थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात वाहन चोरी की घटनाओं में लिप्त युवक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की आधा दर्जन बाइक व तमंचा बरामद करने का दावा किया है। दो आरोपी मौके से भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

सरायमीर थानाप्रभारी अनिल कुमार सिंह गुरुवार की रात अपनी टीम के साथ क्षेत्र के पूनापोखर गांव के पास मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस देख तीनों युवक बाइक छोड़कर पैदल भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने एक युवक को धर दबोचा। जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक के कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व चोरी की एक बाइक बरामद किया।

पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद पुलिस ने गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर चोरी की पांच अन्य बाइक बरामद कर लिया। पकड़ा गया फैसल पुत्र अतीकुर्रहमान रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला गांव का निवासी बताया गया है। इस मामले में पुलिस को मौके से फरार अंशदीप सिंह निवासी ग्राम वाजिदपुर थाना कप्तानगंज व रुमान निवासी ग्राम नंदांव थाना सरायमीर की तलाश है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

BY- RANVIJAY SINGH

Updated on:
27 Feb 2020 07:31 pm
Published on:
27 Feb 2020 07:31 pm
Also Read
View All
सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली

Azamgarh Triple Murder Case: आजमगढ़ में तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, सपा ने योगी सरकार पर उठाए सवाल

10 थानों की फोर्स, 300 पुलिसकर्मी, ATS के 24 व SOG के 20 जवान, जानें कैसे एनकाउंटर में मारा गया आजमगढ़ का गुनेहगार अरविंद सिंह

Azamgarh News: 8 साल पहले भाई की मौत, घर में शांति के लिए महामृत्युंजय का जाप फिर 4 मर्डर और एनकाउंटर, जानें इनसाइड स्टोरी