आजमगढ़

प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ कर कराई शादी

आर्केस्टा में डांस को लेकर कन्या पक्ष से भिड़ा वर पक्ष, तीन घायल
2 min read
• •
Updated: 13 May 2018, 11:39 PM IST
प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ कर कराई शादी
प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ कर कराई शादी

आजमगढ़. कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भवनपुर गांव में शनिवार की रात को प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। रात भर चली पंचायत के बाद दूसरे दिन रविवार को दोनों की ग्रामीणों ने परिजनों की मौजूदगी में शादी करा दी। यह मामला पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

तहबरपुर थाना क्षेत्र के धनिया कुंडी गांव निवासी वीरू पुत्र महेंद्र यादव शनिवार की रात को भवनपुर गांव में घूमते हुए पहुंच गया। शक होने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ करने लगे। उसने जब बताया कि गांव की निवासी खुशबू से वह प्यार करता है और उससे मिलने के लिए आया है। यह बात सुनकर ग्रामीण गुस्से में आकर उसे मारने के लिए तैयार हो गए। इस बीच गांव के कुछ बुजुर्ग आकर लोगों को शांत करा दिए।

ग्राम प्रधान ने युवती व युवक के परिजनों को सूचना देकर उन्हें भी बुला लिया। रात भर प्रेमी व प्रेमिका के परिजन के बीच पंचायत होती रही। पंचायत के बाद दोनों पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार हो गए। रविवार की सुबह ही प्रेमी युगल की शादी की रस्म पूरी हो गई। इस दौरान क्षेत्र के काफी संख्या में लोग भी शादी देखने के लिए मौजूद रहे।

आर्केस्टा में डांस को लेकर कन्या पक्ष से भिड़ा वर पक्ष, तीन घायल


आजमगढ़. देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर किशुनपुर गांव में बरात में आर्केस्ट्रा में डांस को लेकर शनिवार की रात को बराती व घराती पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह से शादी की रस्म संपन्न हुई।

सलेमपुर किशुनपुर गांव में शनिवार की रात को मोलनापुर गांव से श्याम कन्हैया के पुत्र मनोज की बारात आई थी। बारात में मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा की व्यवस्था की गई थी। द्वारपूजा के बाद रात को आर्केस्ट्रा में डांस चल रहा था। डांस को देखने के लिए कुर्सी पर बैठने की बात को लेकर घराती व बराती पक्ष के बीच कहा सुनी होने लगी। देखते ही देखते उन दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट से बरात में अफरा-तफरी मच गई।

मारपीट में मोलनापुर गांव निवासी 20 वर्षीय आशीष चौहान पुत्र महेंद्र चौहान, किशन पुत्र पंचम व सलेमपुर गांव निवासी सुजीत कुमार घायल हो गए। सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां डाक्टरों ने आशीष व सुजीत की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मारपीट की खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी हुई। रविवार की सुबह दुल्हन की विदाई होने के बाद घराती पक्ष के लोगों ने राहत की सांस ली।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट