आजमगढ़

शमशान व देव स्थान पर भू-माफिया ने किया कब्जा, सड़क पर उतरे ग्रामीण

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Oct 2018, 7:48 PM IST
ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण।
ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण।

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अइनिया गांव में तमसा नदी के किनारे स्थित शमशान घाट और देव स्थान पर भू-माफियाओं द्वारा किये जा रहे अवैध कब्जे से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई करने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप था कि तमसा नदी के तट पर शमशान घाट और पछरूखवा घाट स्थित है। जहां गांव के लोग शव का दाह संस्कार करते हैं। यहीं पर औघड़ बाबा का देव स्थान है। जहां गांव के ही नहीं बल्कि दूर दराज के लोग भी पूजा पाठ के लिए जाते हैं। गांव के प्रधान ने पछरूखवा घाट की जमीन की प्लाटिंग कर बैनामा कर दिया है और उसको बाउंड्री बाल से घिरवाकर औघड़ बाबा तक जाने का रास्ता भी अवरूद्ध कर दिया है। औधड़ बाबा की जमीन जो करीब 2 बिस्वा है उसका भी कुछ हिस्सा बेच दिया गया है।
प्रधान अपनी ताकत का नाजायज फायादा उठाकर जहां फर्जी तरीके से भूमि पर कब्जा और बैनामा कर रहा है वहीं आम लोगों का खुलेआम उत्पीड़न किया जा रहा है। हालत यह है कि अब कोई पूजापाठ के लिए भी नहीं जा पा रहा है। मामले की जांच टीम का गठन कर कराया जाय तथा अवैध कब्जे को हटाया जाय।

Published on:
Also Read
View All
बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली