आजमगढ़

MLC elections 2022: मतदान में होगा स्पेशल पेन का इस्तेमाल, जानिए क्या है इसकी खूबी

MLC elections 2022 एमएलसी चुनाव में इस बार मतदाता अपनी कलम का इस्तेमाल नहीं करेंगे बल्कि आयोग के निर्देश पर स्पेशल पेन का इस्तेमाल किया जाएगा। ताकि बैलेट पेपर पर एकरुपता बनी रहे। यह पेन पोलिंग पार्टी अपने साथ बूथ पर लेकर जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2022, 9:40 AM IST
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. MLC elections 2022 विधानसभा चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी को रोेकने और आरोप प्रत्यारोप से बचने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला किया है। इस बार मतदान में स्पेशल पेन का इस्तेमाल होगा। चुनाव आयोग द्वारा इसके लिए नए सिरे से व्यवस्था बनाई गई है। इस बार मतदान पूरा करने के लिए बैंगनी रंग का पेन बूथ पर भेजी जा रही है। वहीं पोलिंग पार्टियों के साथ इस महत्वपूर्ण पेन को वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों पर भेजा जाएगा। इसके लिए अभी से रणनीति बनाई जा रही है।

बता दें कि एमएलसी चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है। नामाकंन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशी पूरी ताकत से साथ मैदान में उतर गए है। वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन मतदान को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी में जुटा है। मतदान निष्पक्ष हो इसके लिए स्पेशल पेन का प्रयोग किया जाएगा। बैलेट पेपर पर उपयोग के लिए चुनाव आयोग से स्पेशल पेन भेजा जाएगा।

यह पेन बैंगनी कलर का होगा, जिससे बैलेट पेपर पर एकरूपता बनी रहे। वोटिंग के समय मतदाताओं को बाहरी पेन प्रयोग नहीं करना होगा। ऐसा करने पर मत अवैध हो जाएगा। पूर्व के चुनावों में देखा गया है कि मतदान के समय गलती के कारण बड़ी संख्या में मत अवैध हो जाता है। माना जा रहा है कि इस बार नई व्यवस्था से अवैध मतों की संख्या कम होगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय सभी को चार से छह पेन दिए जाएंगे,

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार प्रदेश में एमएलसी के मतदान में बैंगनी रंग के स्पेशल पेन का प्रयोग किया जाएगा। जिससे एकरूपता बनी रहे। साथ ही प्रथम व द्वितीय वरीयता के तहत वोट डाले जा सकेंगे। इसमें इस बात का ध्यान रखना होता है कि मत खराब न होने पाए। इस बार आयोग द्वारा की गयी इस नई व्यवस्था से अवैध मतों की संख्या में भी कमी आने की संभावना है।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट