आजमगढ़

Weather update: चक्रवाती तूफान Ditwah  की आहट, बदलेगा मौसम का मिजाज

दक्षिण भारत में आ रहे चक्रवाती तूफान “दित्वा" का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इसकी वजह से आसमान में बादल छाए रहेंगे और घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2025, 8:34 AM IST
cyclone sanyar heavy rain weather alert india imd cold wave warning Latest update
मौसम अलर्ट


IMD Alert on Cyclone Ditwaha: चक्रवाती तूफान दितवाह के कारण उत्तर प्रदेश में मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। तूफान के कारण कोहरा और ठंड तेजी साथ बढेगा। दितवाह तूफान से घना कुहरे के साथ मौसम बिगड़ने के कारण हवाई सेवा भी प्रभावित रहेगा जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया।

जानिए क्या है Cyclone Ditwaha

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान दितवाह अब तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है। श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद यह तूफान उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए अगले तीन दिनों तक खराब मौसम की चेतावनी जारी की है।

श्रीलंका में दितवाह ने सबसे ज्यादा असर दिखाया है। तेज हवाओं, भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता हैं। हजारों लोग घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हुए हैं। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप और सड़क मार्ग बाधित हैं।

तटीय क्षेत्र में अलर्ट

भारत में इसके संभावित असर को देखते हुए तटीय क्षेत्रों में अलर्ट बढ़ा दिया गया है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में NDRF की टीमें तैनात कर दी गई हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। कई तटीय जिलों में स्कूलों को एहतियातन बंद कर दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दितवाह तूफान के कारण तेज हवाएं, भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। तटीय इलाकों में अगले 72 घंटों तक मौसम बेहद अस्थिर रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और आधिकारिक मौसम अपडेट का पालन करने की अपील की है।

दितवाह के चलते अब पूरे दक्षिण भारत में सतर्कता बढ़ा दी गई है और राहत-बचाव एजेंसियां पूरी तरह तैयार हैं।

आजमगढ़ मंडल में बदलेगा मौसम का मिज़ाज

वहीं आजमगढ़ मंडल क्षेत्र में सर्दी दस्तक देने लगी है। शुक्रवार सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है।

सुबह के समय 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहा, जिससे हल्की ठंड महसूस हुई। धूप निकलने के बाद कोहरा धीरे-धीरे छंट गया। दोपहर तक मौसम सामान्य रहा और तापमान बढ़कर 25–26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

शाम होने के साथ ठंड में दोबारा इजाफा होगा। रात के समय तापमान 17–20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में उत्तरी हवा के कारण सुबह-शाम की ठंड और बढ़ सकती है।

लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह और रात के समय गर्म कपड़ों का उपयोग करें, जबकि दिन में हल्के कपड़े भी पर्याप्त रहेंगे।


वहीं दक्षिण भारत में आ रहे चक्रवाती तूफान दितवाह का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इसकी वजह से आसमान में बादल छाए रहेंगे और घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट