आजमगढ़

गांव के प्रधान के साथ पत्नी होटल में मना रही थी रंगरेलियां, पति ने दोनों को दौड़ाकर पीटा

महिला गांव के प्रधान के साथ होटल में थी। पति पहुंचा तो दोनों को रंगरेलिया मनाते देख आपा खो दिया।
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2022, 2:57 PM IST
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

महराजगंज जिले में हाईवोल्टेज ड्रामा दिखा। पति अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को सड़क पर दौड़ाकर पीट रहा था। पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कर मामले को शांत किया। बाद में जो कहानी सामने आई उसे जानकर लोग हैरान रहे गए। अब पुलिस जांच इस बात की कर रही है कि सच कौन बोल रहा है।


फरेंदा के गेस्ट हाउस में मौजूद था प्रेमी युगल
फरेंदा रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में पनियरा क्षेत्र का ग्राम प्रधान एक महिला के साथ पहुंचा। उसने गेस्ट हाउस में कमरा बुक किया। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए। इसकी जानकारी होने पर महिला का पति भी वहां पहुंच गया।

प्रेमी को देख पति ने खोया आपा
होटल के कमरे में प्रधान के साथ अपनी पत्नी को रंगरेलिया मनाता देख पति ने आपा खो दिया। प्रधान ने भागने की कोशिश की तो पति ने सड़क पर दौड़ाकर पिटाई शुरू कर दी।

दोनों को किया पुलिस के हवाले
पति द्वारा की जा रही पिटाई को देख बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पति ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों को लेकर थाने चली गई।

पत्नी ने पति पर लगाया गंभीर आरोप
पुलिस की पूछताछ में महिला ने पति के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। बताया कि पति के साथ उसका तीन मुकदमा चल रहा है। प्रधान एक-दो बार पंचायत करने के लिए गए थे। इसी वजह से उसे बदनाम करने और प्रधान को फंसाने के लिए झूठा आरोप मढ़ रहा है। महिला के बयान के बाद प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पति बता रहा है अलग कहानी
पति का आरोप है कि पनियरा क्षेत्र का आरोपी प्रधान नौकरी का लालच देकर उसकी पत्नी को भगा कर ले गया था। उसने गेस्ट हाउस में दोनों को आपत्तिनजक हालत में रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस मामले को दबाना चाहती है।

गेस्ट हाउस में नहीं मिली इंट्री
मामले की जांच के बाद पुलिस ने बताया कि गेस्ट हाउस में एंट्री दर्ज नहीं है। उसके बाहर हंगामा का मामला संज्ञान में आया था। सच क्या है उसकी जांच जारी है। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। बिना जांच पूरी हुए कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Updated on:
1 Dec 2022, 2:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट