आजमगढ़

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ा दी गई विवाहिता,आशनाई में पिटा युवक

पति और ससुर सहित चार नामजद
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2017, 7:24 AM IST
दहेज की बलिवेदी पर चढ़ा दी गई विवाहिता
दहेज की बलिवेदी पर चढ़ा दी गई विवाहिता

आजमगढ़. दहेज लोभी ससुराल वालों के हाथों मारी गई विवाहिता के पिता ने पुत्री की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए मृतक विवाहिता के पति व ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुँआकला रामपुर गांव में सोमवार की रात घटित हुई बताई गई है।


गाजीपुर जिले के खानपुर थाना अंतर्गत नायकडीह ग्राम निवासी सुभाष राजभर ने अपने पुत्री अंजू (20) की शादी देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुँआकला रामपुर ग्राम निवासी ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अनिल के साथ की थी। सुभाष राजभर का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। मायके वालों की गरीबी देख अंजू ससुराल वालों की प्रताड़ना सहने को मजबूर थी। आरोप है कि गत 18 दिसंबर की शाम ससुराल वालों ने अंजू की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता द्वारा नामजद किए गए पति व ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हमले में घायल युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज


आजमगढ़. बरदह थाना क्षेत्र के असवनिया गांव में आशनाई के आरोप में दो दिन पूर्व पीटे गए युवक के ऊपर ख़ौलता गुड़ फेंक देने के चलते झुलसे हालत में उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं उपचाराधीन युवक के खिलाफ मंगलवार को बरदह थाने में क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती द्वारा स्कूल जाते वक्त छेड़खानी करने तथा जान माल की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


बरदह थाना क्षेत्र के असवनिया ग्राम निवासी रामछबीले (40) पुत्र जगनंदन को रविवार की शाम गांव की ही बस्ती के पास पकड़कर कतिपय लोगों ने जमकर धुनाई की। इसके बाद उसके ऊपर ख़ौलता गुड़ फेंक दिया गया। गंभीर रूप से झुलसे रामछबीले को सोमवार की शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने आरोप लगाया कि गत 16 दिसंबर को दिन में करीब दस बजे वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। उसी दौरान रामछबीले ने अश्लील बात करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर पीड़ित छात्रा को जान से मारने की धमकी दी गई। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित किए गए रामछबीले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट