आजमगढ़

पति का झाड़-फूंक कराने गई महिला से ओझा ने किया दुष्कर्म, अब दे रहा धमकी

सोनभद्र में बीमार पति को ठीक करने का झांसा देकर ओझा ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ममाले की छानबीन में जुटी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2023, 11:30 AM IST
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ओझा ने विवाहिता को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

राबर्ट्सगंज की रहने वाली है महिला
महिला राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। आरोप है कि उसके पति की तबीयत खराब रहती थी। कुछ दिन पहले वह अपने पति की झाड़-फूंक कराने के लिए सोनभद्र रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले ओझा के पास गई थी। तब ओझा ने पति को ठीक करने का आश्वासन देकर उसे घर भेज दिया।


तीन दिन पहले घर बुलाकर किया दुष्कर्म
महिला ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले ओझा ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया। जब वह ओझा के घर गई तो उसने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। कहा कि आज के बाद सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद ओझा ने दुष्कर्म किया। घटना की सूचना किसी को भी देने पर जान से मारने की धमकी दी।


पति के कहने पर दर्ज कराई शिकायत
महिला का आरोप है कि वह ओझा की धमकियों से डरी हुई थी। उसने घर पर किसी को कुछ नहीं बताया। इसी बीच उसके पति ने झांड़-फूंक के संबंध में पूछा तो उसने सारी घटना बता दी। इसके बाद पति के साथ थाने जाकर शिकातय दर्ज कराई।

यह भी पढ़ेंः


क्या कहती है पुलिस
थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी ओझा वकील राज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट