आजमगढ़

पर्यावरण संरक्षण के लिए महिला अस्पातल ने शुरू किया यह बड़ा अभियान

अस्पताल प्रबंधन परिवार के हर सदस्य के नाम से लगाएगा एक पौधा
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2018, 7:01 PM IST
पर्यावरण संरक्षण के लिए महिला अस्पातल ने शुरू किया यह बड़ा अभियान
पर्यावरण संरक्षण के लिए महिला अस्पातल ने शुरू किया यह बड़ा अभियान

आजमगढ़. पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा स्वयं को पर्यावरण के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. विनय कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मंगलवार को बड़ा अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी बरसात ने न केवल अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर पौधरोपण करेंगे बल्कि लोगों को इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान अस्पताल में जन्म लिए बच्चों के माता-पिता को पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. विनय कुमार सिंह यादव ने सर्वप्रथम अस्पताल स्टाफ और ट्रेनिंग के लिए आयी आरके फार्मेसी सठियांव की नर्सो को शपथ दिलाई। लोगों ने बरसात के इस मौसम में अपने और अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के नाम से एक पौधा लगाने तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया। इसमें बाद वार्डो में जाकर मंगलवार को अस्पताल में जन्में छह बच्चों के परिवारवालों से मुलाकात कर उन्हें पीपल और नीम के पौधे भेट किये और पौधों को लगाकर उन्हें बच्चे की तरह ही संरक्षित करने का संकल्प दिलाया।


फिर अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया गया। डा. विनय ने कहा कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति प्रत्येक व्यक्ति यदि जागरूक नहीं होगा तो वह दिन दूर नही है कि मानव जाति के लिए पृथ्वी पर संकट खड़ा हो जाएगा। आज विकास की अंधी दौड़ में पेड़ काटे तो जा रहे हैं लेकिन उस अनुपात में पौधे नहीं लगाए जा रहे हैं। जो पूरी मानवता के लिए भविष्य में चुनौती बनकर सामने आयेगी। एक मानव पूरे दिन में कम से कम साढ़े तीन हजार रूपये का आक्सीजन इन वृक्षों से ग्रहण करता है वह भी बगैर किसी मूल्य के। बावजूद इसके हम अभी भी इसके लिए संजीदा नही है।


उन्होंने कहा कि हम सभी अच्छे वातावरण की बातें जरूर करते है लेकिन इसके लिए व्यापक कदम उठाने के प्रति उतने ही लापरवाह हैं। आज ग्लोबल वार्मिंग से समूचा विश्व परेशान हैं लेकिन भारतीय संस्कृति आदि-अनादि काल से इसके प्रति बेहद जागरूक रही है, हमें फिर से वहीं स्थिति में लाकर अपने संस्कृति को पर्यावरण के प्रति नई दिशा देनी हैं और अपने आगामी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ वातावरण तैयार करना है।


इस मौके पर डा. रश्मी सिंहा, डा. दीप्ती गौड़, डा. असलम, डा. यूबी चौहान, फार्मासिस्ट हरेंद्र यादव, रणविजय सिंह , चंद्रावती, जगदीश चौहान, रंभा सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ, नर्सिंग छात्राएं आदि उपस्थित थे।

By- रणविजय सिंह

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट