आजमगढ़

पंचायत में पति से समझौते के बाद ससुराल आई विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत

मायके वालों ने दहेज को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jun 2019, 8:50 PM IST
Feature image

आजमगढ़. अहरौला थाने के डीहवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 26 वर्षीया विवाहिता की मौत हो गई। पति से विवाद होने पर एक दिन पूर्व मायके में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी। पंचायत में समझौता होने पर मायके से विदा होकर रविवार को विवाहित ससुराल गई थी। इस बीच शाम को उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मायके वालों ने दहेज को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।


अहरौला थाने के डीहवा गांव निवासिनी 26 वर्षीया हसीना बानो का पति अकरम से अक्सर विवाद होता रहता था। विवाद के चलते हसीना बानो मुबारकपुर थाने के शहीद नगर गजहड़ा गांव में अपने मायके में रह रही थी। विवाद के निस्तारण के लिए रविवार को मायके में ससुरालवालों ने घंटों पंचायत की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर मायके वालों ने हसीना बानो को ससुराल के लिए विदा कर दिया था।

ससुराल पहुंचने पर रविवार की शाम सात बजे ससुराल वालों ने फोन कर सूचना दी कि हसीना बानो की हालत अचानक खराब हो गई है। इस पर मायके वाले मौके पर पहुंचे,जहां अपनी बेटी को चारपाई पर मृत पाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अहरौला थानाध्यक्ष मदनचंद पटेल ने बताया कि रहस्यमय परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने इस संबंध में तहरीर देकर पोस्टमार्टम की मांग की थी। इस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

BY- RANVIJAY SINGH

Published on:
Also Read
View All
बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट

25-25 हजार के दो इनामी समेत चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार: आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो के पैर में लगी गोली