आजमगढ़

मुलायम के करीबी पूर्व मंत्री का दावा, सपा सत्ता में आई तो सबसे पहले बदलेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का नाम

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकापर्ण के बाद अब इसके नाम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पहले सपाइयों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जगह-जगह प्रतीकात्मक लोकापर्ण किया। वहीं सपा सरकार के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने साफ कर दिया सपा की सरकार बनने पर पहला काम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का नाम बदलकर समाजवादी पूर्वांचल एैसप्रेस-वे किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2021, 4:41 PM IST
राम आसरे विश्वकर्मा
राम आसरे विश्वकर्मा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लोकापर्ण के बाद अब इसके नाम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पहले सपाइयों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जगह-जगह प्रतीकात्मक लोकापर्ण किया। वहीं सपा सरकार के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने साफ कर दिया सपा की सरकार बनने पर पहला काम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का नाम बदलकर समाजवादी पूर्वांचल एैसप्रेस-वे किया जाएगा।

गौरतलब है कि आज 16 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया है। इसके साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को आम आदमी के लिए खोल दिया गया है। प्रधानमंत्री के लोकापर्ण करने से पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक नफीस अहमद ने जगह-जगह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकापर्ण कर दिया।

अब पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकापर्ण होने के बाद इसके नाम को लेकर विवाद हो गया है। मुलायम सिंह यादव की सरकार में मंत्री रहे रामआसरे विश्वकर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सपा की सरकार बनने पर एक्सप्रेस-वे का नाम बदलकर समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे करने का दावा किया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज सरकार में मंत्री रह चुके राम आसरे विश्वकर्मा ने लखनऊ से गाजीपुर तक जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का फीता काटकर उद्घाटन किया उसके बाद पुष्प वर्षा भी किया गया। जहां सपा के कार्यकर्ता एक्सप्रेस-वे पर साइकिल चलाकर अखिलेश यादव को बधाई दिया। इस दौरान सपा के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार जाने के बाद यद्यपि दूसरी सरकार ने घटिया निर्माण कराया है। मोदी-योगी की सरकार पूरे साल अखिलेश यादव के कराये गये विकास कार्यां का फीता काटती रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी सरकार में कोई निर्माण नहीं किया। भाजपा, अखिलेश यादव की लोकप्रियता, जनसमर्थन से डर गयी है। उसे मालूम हो गया है कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी जिसके कारण अखिलेश यादव का 16 नवम्बर को गाजीपुर से आजमगढ़ आने के कार्यक्रम का परमीशन नहीं दिया। जनता इस बात को जानती है कि आजमगढ़ व प्रदेश का विकास अखिलेश यादव ने किया है। भाजपा जगह-जगह पत्थर लगाकर लोगों का रास्ता रोकने का काम कर रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को सिर्फ बीजेपी के लोगों के लिए खोलकर उन्होंने दर्शा दिया है कि भाजपा संकुचित मानसिकता की पार्टी है। सपा की सरकार बनी तो पुनः एक्सप्रेस-वे का नाम बदलकर समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे रखा जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट